Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : महिला टी20 विश्व कप में ग्रुप एक में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में आमने सामने हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने अंतिम एकादश में एक बदलाव करते हुए एस सजना की जगह पूजा वस्त्राकर को शामिल किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2 बदलाव करते हुए ग्रेस हैरिस और डार्सी ब्राउन को अंतिम एकादश में जगह दी। 
बहरहाल, ऑस्ट्रेलिया ने ग्रेस हैरिस के 40, कप्तान ताहिला मैकग्रा के 32 तो एलिसा पेरी के 32 रनों की बदौलत भारतीय टीम को जीत के लिए 152 रन का टारगेट दिया है। 

 


ऑस्ट्रेलियाई महिला : 151/8 (20 ओवर)
भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर सिंह ने अच्छी शुरूआत दी जब उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी को 2 तो जॉर्जिया को 0 पर ही आऊट कर दिया। हालांकि तभी ग्रेस हैरिस के साथ कप्तान ताहिया मैकग्रा ने मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया। ताहिला ने राधा यादव की गेंद पर आऊट होने से पहले 26 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 32 रन बनाए। वहीं, ग्रेस हैरिस ने 41 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 40 रन बनाए। एलिसा पेरी दीप्ति शर्मा की गेंद पर आऊट हुई। उन्होंने 23 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए। एश्ले गार्डनर केवल 6 रन ही बना पाई। एनाबेल सदरलैंड ने 10 तो लीचफ़ील्ड ने 15 रन बनाए और टीम को 8 विकेट के नुकसान पर 151 तक पहुंचा दिया।

 

 

 

हेड टू हेड 

कुल मैच - 34 
ऑस्ट्रेलिया - 25 जीत
भारत - 7 जीत 
नोरिजल्ट - एक 
टाई - एक


पिच-वेदर रिपोर्ट 
टी20 विश्व कप में दुबई के विकेट पर तीन बार 160 से अधिक का स्कोर बना है। भारत ने यहां श्रीलंका के खिलाफ 172/3 का स्कोर बनाया है। शारजाह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को फायदा होता है, क्योंकि खेल आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी होती जाती है। यह ट्रैक स्पिनरों को भी काफी मदद करता है। एक्यूवेदर के अनुसार रविवार शाम को शारजाह में मौसम साफ और गर्म रहेगा और औसत तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


क्वालीफिकेशन

भारत अगर ऑस्ट्रेलिया को 61 रन या उससे ज़्यादा से हरा देता है तो वह अपने आप क्वालिफाई कर लेगा।
अगर भारत ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हरा देता है, तो उसे उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड का पाकिस्तान के खिलाफ जीत का अंतर 37 रन से ज्यादा न हो, ताकि वह नेट रन रेट पर उनसे आगे रह सके (दोनों मामलों में पहली पारी का स्कोर 150 रन मानते हुए)।
हार की स्थिति में अगर अंतर 16 रन से कम है (मान लें कि 151 रन का लक्ष्य है) तो भारत का नेट रन रेट न्यूजीलैंड से आगे रहेगा। हालांकि इसका मतलब यह होगा कि न्यूजीलैंड के लिए जीत - अंतर चाहे जो भी हो - आगे बढ़ने के लिए काफी होगी, और इस तरह भारत को बाहर कर देगी। 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
ऑस्ट्रेलिया महिला : बेथ मूनी (विकेटकीपर), ग्रेस हैरिस, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, फोबे लीचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनेक्स, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन
भारत महिला : शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह


कहां देखें मैच 
लाइव टेलीकॉस्ट - स्टार स्पोर्ट्स
लाइव स्ट्रीमिंग - हॉटस्टार ऐप
इसी के साथ भी आप मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए पंजाब केसरी के साथ भी बने रह सकते हैं।