Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 48वें मुकाबले में 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे आमने-सामने होंगे। शाम 7:00 बजे शुरू होने वाला यह सुपर-8 (ग्रुप 1) मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। भारत को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए बड़ी जीत की जरूरत है, जबकि जिम्बाब्वे भी टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के इरादे से उतरेगा।

भारत को पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था, जिससे उसका नेट रन रेट -3.8 हो गया। वहीं, जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रन से शिकस्त मिली थी। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 13 टी20 मुकाबले खेले गए हैं।

भारत – 10 जीत
जिम्बाब्वे – 3 जीत

आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी है, लेकिन जिम्बाब्वे ने हालिया मुकाबलों में बड़ी टीमों को चौंकाया है, इसलिए टीम इंडिया को सतर्क रहना होगा।

पिच रिपोर्ट (MA Chidambaram Stadium, Chennai)

चेपॉक की पिच आमतौर पर धीमी रहती है और मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है।

औसत पहली पारी स्कोर: 156 रन
पिच का स्वभाव: संतुलित
स्पिन गेंदबाजों को मदद
टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है
यहां दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर अगर पिच टूटने लगे।

मौसम रिपोर्ट

तापमान: लगभग 29 डिग्री सेल्सियस
मौसम: आसमान साफ रहने की संभावना
बारिश की कोई आशंका नहीं है, जिससे पूरे 20-20 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

भारत को चाहिए बड़ी जीत

सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारत को न सिर्फ जीत, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। खराब नेट रन रेट टीम के लिए चिंता का विषय है। बल्लेबाजों को जिम्मेदारी निभानी होगी और गेंदबाजों को शुरुआत से दबाव बनाना होगा। जसप्रीत बुमराह ने पिछले मैच में 3/15 की शानदार गेंदबाजी की थी, लेकिन बाकी गेंदबाजों को भी उनका साथ देना होगा।अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो 200+ का स्कोर सुरक्षित माना जा सकता है। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते समय पावरप्ले में मजबूत शुरुआत जरूरी होगी।

संभावित प्लेइंग 11

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

जिम्बाब्वे: तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुन्योंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रेमर, रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजरबानी।