Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खास ट्रेनिंग सत्र की कमान संभाली। डिफेंडिंग चैंपियन टीम ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देते हुए पाकिस्तान के ‘मिस्ट्री स्पिनर’ उस्मान तारीक के खतरे को बेअसर करने पर फोकस किया।

नेट्स में कप्तान ने खुद संभाली जिम्मेदारी

नेट्स सत्र के दौरान सूर्यकुमार यादव ने खुद उस्मान तारीक की अनोखी ‘स्टॉप-स्टार्ट’ गेंदबाजी एक्शन की नकल की। उनका मकसद था कि भारतीय बल्लेबाज असली मुकाबले से पहले ही उस असामान्य रफ्तार और टेम्पो के आदी हो जाएं। 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मुकाबले से पहले यह तैयारी भारत के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

 

अभिषेक शर्मा की वापसी से बढ़ा जोश

ओपनर Abhishek Sharma नेट्स में सूर्यकुमार की नकल की गई गेंदबाजी के खिलाफ जमकर अभ्यास करते नजर आए। अमेरिका के खिलाफ तीन विकेट लेने के बाद उस्मान तारीक पाकिस्तान के ट्रंप कार्ड बन चुके हैं, ऐसे में अभिषेक की भूमिका निर्णायक हो सकती है।

हाल ही में पेट संक्रमण के कारण दो दिन अस्पताल में भर्ती रहने और नामीबिया मैच मिस करने के बाद अभिषेक ने जोरदार वापसी की। 30 मिनट के सत्र में उन्होंने कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी कर फिटनेस पर उठ रहे सवालों को खत्म कर दिया।

उस्मान तारीक क्यों बने चर्चा का विषय?

28 वर्षीय उस्मान तारीक ने अपने छोटे से टी20I करियर में चार मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं और उनका इकॉनमी रेट छह से कम है। उनकी साइड-आर्म और ‘स्टॉप-स्टार्ट’ एक्शन ने बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं। अमेरिका के खिलाफ तीन विकेट लेने के बाद वह टूर्नामेंट में चर्चा का केंद्र बन गए हैं।

‘आउट ऑफ सिलेबस’ सवाल जैसी चुनौती

सूर्यकुमार यादव ने तारीक की तुलना परीक्षा के ‘आउट ऑफ सिलेबस’ सवाल से की। उन्होंने कहा कि सवाल भले ही अप्रत्याशित हो, लेकिन उसे हल करना ही लक्ष्य होता है। कप्तान ने भरोसा जताया कि टीम ने ऐसे अनोखे एक्शन वाले गेंदबाजों के खिलाफ पर्याप्त अभ्यास किया है और खिलाड़ी किसी भी चुनौती के लिए तैयार हैं।