Sports

खेल डैस्क : क्रिकेट विश्व कप 2023 के तहत धर्मशाला (Dharmshala) के मैदान पर टीम इंडिया (Team India) के ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) ने वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने की उपलब्धि अपने नाम कर ली। शुभमन ने महज 38 पारियों में यह उपलब्धि अपने नाम कर ली। उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला ने 40 पारियों में 2 हजार रन बनाए थे। इससे पहले धर्मशाला में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए डेरिल मिशेल के शतक की बदौलत 273 रन बनाए थे। जवाब में शुभमन गिल ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम इंडिया को अच्छी शुरूआत दी थी। शुभमन ने 26 रन बनाए।

IND vs NZ, Shubman Gill, fastest 2000 runs in ODI, Hashim Amla, Cricket world cup 2023, Team india, Cricket news, शुभमन गिल, वनडे में सबसे तेज 2000 रन, हाशिम अमला, क्रिकेट विश्व कप 2023, टीम इंडिया, क्रिकेट समाचार

 


सबसे तेज 2000 वनडे रन (पारी)
38 - शुभमन गिल, भारत
40 - हाशिम अमला, दक्षिण अफ्रीका
45 - जहीर अब्बास, पाकिस्तान
45 - केविन पीटरसन, इंगलैंड
45 - बाबर आजम, पाकिस्तान
45 - रैसी वैन डेर डुसेन, दक्षिण अफ्रीका

 

वनडे में विभिन्न टीमों के खिलाफ शुभमन गिल
बनाम ऑस्ट्रेलिया : 7 पारियां, 104 रन, 1 शतक
बनाम बांग्लादेश : 2 पारियां, 121 रन, 1 शतक
बनाम नेपाल : 1 पारियां, 67 रन
बनाम न्यूजीलैंड : 9 पारियां, 510 रन, 2 शतक
बनाम पाकिस्तान : 3 पारियां, 84 रन
बनाम साऊथ अफ्रीका : 3 पारियां, 80 रन
बनाम श्रीलंका : 5 पारियां, 253 रन, 1 शतक
बनाम विंडीज : 6 पारियां, 331 रन
बनाम जिमबाब्वे : 3 पारियां, 245 रन, 1 शतक
38 पारियां, 2012 रन, 6 शतक

 

 

IND vs NZ, Shubman Gill, fastest 2000 runs in ODI, Hashim Amla, Cricket world cup 2023, Team india, Cricket news, शुभमन गिल, वनडे में सबसे तेज 2000 रन, हाशिम अमला, क्रिकेट विश्व कप 2023, टीम इंडिया, क्रिकेट समाचार

 

 

सबसे कम उम्र में 2,000 वनडे रन (भारत के लिए)
20 वर्ष, 354 दिन - सचिन तेंदुलकर
22 वर्ष, 51 दिन - युवराज सिंह
22 वर्ष, 215 दिन - विराट कोहली
23 वर्ष, 45 दिन - सुरेश रैना
24 वर्ष, 44 दिन - शुभमन गिल

 

2023 में जोरदार है प्रदर्शन
इस साल शुभमन गिल का बल्ला खूब चल रहा है। उन्होंने 23 पारियों में ही 1325 रन बना लिए हैं। सबसे खास बात यह है कि वह इस साल 5 शतक और 6 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनकी औसत जहां 65 से ऊपर हैं तो वहीं उनकी स्ट्राइक रेट भी 100 से ज्यादा चल रही है। गिल ने 2019 में 2 मैच खेलकर 16, 2020 में 1 मैच खेलकर 33 तो साल 2022 में 12 मैच खेलकर 638 रन बनाए थे।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
न्यूजीलैंड :
डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।