Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और मौजूदा क्रिकेट बोर्ड डायरेक्टर ग्रीम स्मिथ के साथ एक ऐसा वाक्या हुआ जिसने सभी का ध्यान खींचा। स्मिथ पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली सीरीज को लेकर ऑनलाइन बात कर रहे थे। लेकिन उसी दौरान स्मिथ के कमरे में उनका बेटा आ गया और यह सब उनके कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। स्मिथ और उनके बेटे की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

PunjabKesari

जब स्मिथ पाकिस्तान के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के बारे में बात कर रहे थे तब उनका बेटा कमरे में आ गया। वह अपने पिता स्मिथ से जूते का फीता बांधवाने के लिए आया था। स्मिथ इस पूरे वाक्या पर अपनी हंसी रोक नहीं पाए। उन्होंने बेटे के जूते का फीता बांधा और वह चला गया। स्मिथ का यह बेटा उनकी तीसरी संतान है।

बता दें कि स्मिथ ने साल 2019 में रोमी लानफ्रांची से दूसरी शादी की। उनकी इस शादी बाद यह बेटा हुआ है। इससे पहले स्मिथ ने साल 2011 में आयरिश सिंगर मोर्गन डीन के साथ शादी की थी। स्मिथ को पहली पत्नी से दो बच्चे हुए। लेकिन उनकी यह शादी कुछ साल बाद ही 2015 में टूट गई। दोनों ने आपसी सलाह के बाद तलाक लेने का फैसला किया। 

PunjabKesari

स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाजों में से एक हैं और वह सबसे कम उम्र के कप्तान रह चुके हैं। स्मिथ ने 117 टेस्ट मैच खेलते हुए 27 शतक की मदद से 9265 रन बनाएं हैं। उन्होंने टेस्ट करियर में 38 अर्धशतक भी लगाएं हैं। वहीं 197 वनडे मैचों में 10 शतक की मदद से 6989 रन बनाएं है। स्मिथ ने 33 टी20 मैचों में 982 रन बनाए हैंं।