Sports

नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के लिए खेलते हुए रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 1000 रन बनाकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। वह इस रिकॉर्ड तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं। उन्होंने मात्र 594 गेंदों पर यह उपलब्धि अपने नाम की। वह केवल कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल से पीछे है। क्लासेन ने वीरेंद्र सहवाग, ग्लेन मैक्सवेल और यूसुफ पठान जैसे नामचीन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।

 

क्लासेन के शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन ने सनराइजर्स हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ उप्पल स्टेडियम में 286/6 के विशाल स्कोर पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता हैदराबाद के बल्लेबाजी क्रम के लिए महत्वपूर्ण रही है। दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आईपीएल में 28 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 44.14 की औसत और 173.92 की स्ट्राइक रेट से 1000 रन बनाए हैं। उनके शानदार रिकॉर्ड में एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। यह उपलब्धि आईपीएल 2025 सीजन के महज दूसरे गेम में हासिल की गई। क्लासेन ने प्रतिष्ठित 1,000 रन के मील के पत्थर तक पहुंचने के लिए केवल 7 रनों की आवश्यकता थी।


1000 आईपीएल रन के लिए सबसे कम गेंदें
545 - आंद्रे रसेल
594 - हेनरिक क्लासेन
604 - वीरेंद्र सहवाग
610 - ग्लेन मैक्सवेल
617 - यूसुफ पठान
617 - सुनील नरेन


मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने जल्दी रन बनाने की कोशिश की। शीर्ष क्रम में उनके साथी ट्रैविस हेड ने भी तेजी से अर्धशतक (31 गेंदों पर 67) जड़ा। हैदराबाद के लिए पदार्पण करने वाले इशान किशन तीसरे नंबर पर आए और उसी गति से बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक (47 गेंदों पर 106 रन) जड़ा। क्लासेन ने भी उपयोगी योगदान दिया और स्कोर 286 तक पहुंच गया। जवाब में राजस्थान ने भी 242 रन बनाए। सैमसन डटे रहे और 37 गेंदों पर 66 रन बनाए। जबकि ध्रुव ज्यूरेल ने 35 गेंदों पर 70, हेटमायर ने 42 तो शिवम दुबे ने 11 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से 34 रन बनाए लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।