हैमिल्टन (न्यूजीलैंड) : दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज जॉर्डन हरमन दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। प्रोटियाज मेन ने एक्स पर इसकी पुष्टि की। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की सीरीज का दूसरा T20I मंगलवार को सेडन पार्क में खेला जाएगा।
एक्स पर दिए गए बयान के अनुसार जॉर्डन को रविवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में पहले T20I के दौरान अपने डेब्यू मैच में फील्डिंग करते समय चोट लगी थी। हरमन मैदान से बाहर चले गए और बैटिंग करने के लिए वापस नहीं लौटे। बाद में हुए स्कैन से ग्रेड टू हैमस्ट्रिंग टियर की पुष्टि हुई। प्रोटियाज ने आगे बताया कि हरमन की जगह किसी और खिलाड़ी का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है।
प्रोटियाज ने X पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा, 'डाफाबेट वॉरियर्स के बल्लेबाज जॉर्डन हरमन दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल (T20I) सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को रविवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में अपने डेब्यू मैच में फील्डिंग करते समय चोट लगी थी और इसके बाद वह बैटिंग करने के लिए वापस आए बिना ही मैदान से बाहर चले गए। बाद में स्कैन से ग्रेड टू टियर की पुष्टि हुई। उनकी जगह किसी और खिलाड़ी का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है।'