स्पोर्ट्स डेस्क : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जोस बटलर शतक से चूक गए लेकिन गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल कर ली। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दिल्ली ने 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 203 रन बनाए। इस दौरान आशुतोष शर्मा ने 19 गेंदों पर 37 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी गुजरात की ओर से जोस बटलर ने 54 गेंदों पर 97 तो रुदरफोर्ड ने 34 गेंदों पर 43 रन बनाकर जीत की राह खोल दी। आखिरी ओवरों में बटलर के पास शतक बनाने का मौका था लेकिन राहुल तेवतिया ने एक छक्का और एक चौका मारकर मैच खत्म कर दिया। उन्होंने बटलर को स्ट्राइक ही नहीं दी। अगर बटलर शतक बनाते तो उनके आईपीएल में आठ शतक हो जाते और वह विराट कोहली की बराबरी पर आ जाते।
दिल्ली कैपिटल्स : 203-8 (20 ओवर)
दिल्ली को अभिषेक पोरेल ने 9 गेंदों पर 18 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरूआत दी। केएल राहुल ने 14 गेंदों पर 28 रन बनाए। वह अब आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 200 छक्के लगाने के मामले में संजू सैमसन से ऊपर हो गए हैं। करुण नायर ने 18 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। कप्तान अक्षर पटेल ने 32 गेंदों पर 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 31 रन बनाए। आशुतोष शर्मा ने 19 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 41 रन देकर 4 विकेट लिए। वह पर्पल कैप धारक हो गए हैं।
यह भी पढ़ें:- GT vs DC : चोट के कारण 2 सीजन नहीं खेल पाए प्रसिद्ध कृष्णा, अब पर्पल कैप पर ठोकी दावेदारी
यह भी पढ़ें:- GT vs DC : केएल राहुल के IPL में 200 छक्के पूरे, संजू सैमसन का यह रिकॉर्ड टूटा
यह भी पढ़ें:- 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का IPL Debut, बने सबसे युवा क्रिकेटर
गुजरात टाइटंस : 204-3 (19.2 ओवर)
गुजरात की ओर से शुभमन गिल ओपनिंग पर आए लेकिन 7 रन बनाकर करुण नायर की थ्रो पर रन आऊट हो गए। साईं सुदर्शन ने 21 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाए। इसके बाद जोस बटलर ने एक छोर संभला और रुदरफोर्ड के साथ मिलकर गुजरात का स्कोर 13 ओवर में 128 तक पहुंचा दिया। बटलर ने 32 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। बटलर ने एक छोर संभाले रखा और बड़े हिट लगाए। उनका शेरफेन रुदरफोर्ड ने बाखूबी साथ दिया। रुदरफोर्ड ने 34 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। बटलर के पास शतक लगाने का मौका था लेकिन स्ट्राइक पर खड़े राहुल तेवतिया ने एक चौका और एक छक्का लगाकर मैच खत्म कर दिया। बटलर 54 गेंदों पर 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से 97 रन बनाने में सफल रहे।
प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस : साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स : अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार