Sports

खेल डैस्क : क्रिकेट विश्व कप 2023 (Cricket World Cup 2023) में ऑस्ट्रेलियाई ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने सबसे तेज शतक बनाया है। नीदरलैंड के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम मैक्सवेल और डेविड वॉर्नर (David Warner) के शतक की बदौलत 50 ओवरों में 399 रन बनाने में सफल रही। मैक्सवेल ने अपनी पारी 42 गेंदों में 9 चौके और 8 छक्कों की मदद से 106 रन बनाकर खत्म की। 

 

AUS vs NED, Glenn Maxwell, fastest century of Cricket World Cup, Cricket world cup 2023, AUS बनाम NED, ग्लेन मैक्सवेल, क्रिकेट विश्व कप का सबसे तेज़ शतक, क्रिकेट विश्व कप 2023

 

विश्व कप में सबसे तेज शतक (गेंदों का सामना करके)
40 - ग्लेन मैक्सवेल बनाम नीदरलैंड, दिल्ली, 2023
49 - एडेन मार्कराम बनाम श्रीलंका, दिल्ली 2023
50 - केविन ओ'ब्रायन बनाम इंग्लैंड, बेंगलुरु 2011
51 - ग्लेन मैक्सवेल बनाम श्रीलंका, सिडनी 2015
52 - एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी 2015
मैक्सवेल का यह क्रिकेट विश्व कप इतिहास में दूसरा शतक है। इससे पहले 2015 विश्व कप में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंदों पर शतक लगाया था। विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने में 2 साऊथ अफ्रीका, 2 ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज हैं।

 

AUS vs NED, Glenn Maxwell, fastest century of Cricket World Cup, Cricket world cup 2023, AUS बनाम NED, ग्लेन मैक्सवेल, क्रिकेट विश्व कप का सबसे तेज़ शतक, क्रिकेट विश्व कप 2023

 


ओवरऑल सेंचुरी में आए चौथे स्थान पर
वनडे में ओवरऑल ग्लेन मैक्स्वेल चौथे स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में एबी डीविलियर्स 31 गेंदों में शतक के साथ पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन 36 गेंदों के साथ तो तीसरे पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 37 गेंदों के साथ बने हुए हैं। मैक्सवेल चौथे स्थान पर तो यूएई के आसिफ अली 41 गेंदों में शतक बनाकर इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं।

 

 


कमिंस के साथ 43 गेंदो में बनाए 103 रन
मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए महज 43 गेंदों पर 103 रन बनाए। इनमें से कमिंस ने केवल 8 ही रन बनाए। बाकी 97 रन मैक्सवेल के बल्ले से निकले। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 10 ओवरों में 131 रन बनाए। 

 

 


ऑस्ट्रेलिया के लिए 138 छक्के लगाए
ऑस्ट्रेलिया की ओर से वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम पर है जिन्होंने 159 छक्के लगाए हैं। 148 छक्कों के साथ एडम गिलक्रिस्ट इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर 138 छक्कों के साथ ग्लेन मैक्सवेल बने हुए हैं। शेन वॉटसन ने 131 छक्के लगाए हैं जबकि एरोन फिंच 129 छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं। 

 

AUS vs NED, Glenn Maxwell, fastest century of Cricket World Cup, Cricket world cup 2023, AUS बनाम NED, ग्लेन मैक्सवेल, क्रिकेट विश्व कप का सबसे तेज़ शतक, क्रिकेट विश्व कप 2023

 


ऑस्ट्रेलिया का विश्व कप में दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर
डेविड वॉर्नर और मैक्सवेल के शतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाने में कामयाब रही। ऑस्ट्रेलिया ने 2015 विश्व कप में पर्थ के मैदान पर अफगानिस्ताान के खिलाफ सबसे ज्यादा 417 रन बनाए थे। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया ने बांगलादेश के खिलाफ साल 2019 में 381, साल 2007 में साऊथ अफ्रीका के खिलाफ 377, 2015 में श्रीलंका के खिलाफ 376 रन बनाए हैं। 

 

 


मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले खेलते हुए डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ ने बुरी शुरूआत से उभारा जब मिचेल मार्श महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। वार्नर ने 93 गेंदों पर 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 104, स्मिथ ने 68 गेंदों पर 71, मार्नेस लाबुछेन ने 47 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। मैक्सवेल ने मध्यक्रम में टीम का बागडोर संभाली और 44 गेंदों पर 9 चौके और 8 छक्कों की मदद से 106 रन बना दिए। पैट कमिंस 12 रन बनाकर नाबाद रहे। नीदरलैंड के गेंदबाज लोगन वेन बीक 74 गेंदों पर 4 विकेट लेने में सफल रहे। इसी तरह बास डी लीडे ने 115 रन देकर 2 विकेट लीं।

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
नीदरलैंड्स :
विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।
ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा।