Sports

लंदन : इंग्लैंड को क्रिकेट विश्व कप 2019 दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बेन स्टोक्स को अभी नाइटहुड मिलता नजर नहीं आ रहा है। बीते दिनों इंगलैंड प्रशासन ने स्टोक्स की बजाय पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ज्योफ्री बायकाट और एंड्रयू स्ट्रास को नाइटहुड की सम्मान सूची में शामिल करलिया। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ शानदार करियर के बाद खेल के प्रति सेवाओं के लिए बायकाट और स्ट्रास को यह सम्मान मिला है।

Geoffrey Boycott, Andrew Strauss receive knighthoods

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी टाम हैरिसन ने बयान में कहा- हमें इससे अधिक खुशी नहीं हो सकती कि सर एंड्रयू स्ट्रास खेल के अन्य दिग्गज खिलाडिय़ों की सूची में शामिल होंगे जिन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए नाइटहुड दी गई। उन्होंने कहा- सर ज्योफ्री बायकाट को भी तहेदिल से बधाई, क्रिकेट में लंबे करियर और खेल के प्रति जुनूनी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

Geoffrey Boycott, Andrew Strauss receive knighthoods

बायकाट ने इंग्लैंड की ओर से 1964 से 1982 के बीच टेस्ट क्रिकेट में 47 .72 की औसत से 8114 रन बनाए। इंग्लैंड और मिडलसेक्स के पूर्व बल्लेबाज स्ट्रास ने 2004 से 2012 के बीच 100 टेस्ट में 7037 रन बनाए। स्ट्रास की अगुआई में इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2009 और 2010-11 में एशेज श्रृंखला जीती।