खेल डैस्क : फोर्ब्स के अनुसार भारतीय स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु 2022 में दुनिया की 12वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीट थीं। अमरीकी व्यापार पत्रिका द्वारा जारी शीर्ष 25 महिला एथलीटों की सूची में 27 वर्षीय एकमात्र बैडमिंटन खिलाड़ी और एकमात्र भारतीय थीं। विश्व नंबर 6 ने राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने से पहले जनवरी में लखनऊ में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल, मार्च में स्विस ओपन और जुलाई में सिंगापुर ओपन जीता था। वह चोटिल भी हुईं लेकिन बावजूद इसके अपना विश्व रैंक बनाए रखने में सफल रहीं।

सिंधु अगली बार इस महीने के अंत में नई दिल्ली में इंडिया ओपन में दिखाई देंगी। फोब्र्स द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सिंधु की साल में कुल कमाई 7.1 मिलियन डॉलर (59 करोड़ रुपए) थी। सबसे अधिक वेतन पाने वाली महिला एथलीट नाओमी ओसाका थीं। उनके बाद सेरेना विलियम्स थीं। सिंधु से अधिक वेतन पाने वाले 11 एथलीटों में से सात टेनिस खिलाड़ी थे। ऐसा पहली बार हुआ है जब 8 महिला एथलीटों ने 10 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाई की है। सिंधु ने ज्यादा कमाई विज्ञापनों से की है।
2022 में टॉप-12 : दुनिया की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली महिला एथलीट्स
1. नाओमी ओसाका (जापान) - टेनिस $51.1 मिलियन
2. सेरेना विलियम्स (यू.एस.ए.) टेनिस - 41.3 मिलियन
3. एलीन गु (चीन) - स्कीइंग - $20.1 मिलियन
4. एम्मा राडुकानु (यू.के.) - टेनिस - 18.7 मिलियन
5. इगा स्वोटेक (पोलैंड) - टेनिस - 14.9 मिलियन
6. वीनस विलियम्स (यू.एस.ए.) - टेनिस - 12.1 मिलियन
7. कोको गॉफ (यू.एस.ए.) - टेनिस - 11.1 मिलियन
8. सिमोन बाइल्स (यू.एस.ए.) ) - जिम्नास्टिक - 10 मिलियन
9. जेसिका पेगुला (यू.एस.ए.) - टेनिस - 7.6 मिलियन
10. मिंजी ली (ऑस्ट्रेलिया) - गोल्फ - 7.3 मिलियन
11. कैंडेस पार्कर (यू.एस.ए.) - बास्केटबॉल - 7 मिलियन
12. पीवी सिंधु (भारत) - बैडमिंटन - 7 मिलियन