स्पोर्ट्स डेस्क: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पल्लेकेले में श्रीलंका ने शानदार शुरुआत की है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने पावरप्ले में ही इंग्लैंड पर दबाव बना दिया। श्रीलंका ने पहले छह ओवर में इंग्लैंड को 37/2 पर रोक दिया, जबकि बाद में टॉम बैंटन के रन आउट के साथ स्कोर 49/3 हो गया।
शुरुआत में श्रीलंकाई गेंदबाज़ों ने फिल साल्ट और जोस बटलर को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। कसी हुई लाइन-लेंथ और स्पिन का बेहतरीन इस्तेमाल देखने को मिला।
स्पिनर Maheesh Theekshana ने आते ही बड़ा झटका दिया। उनकी पहली ही गेंद पर जैकब बेथेल बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच आउट हो गए। यह विकेट श्रीलंका के लिए बड़ा मोड़ साबित हुआ। इंग्लैंड के कप्तान Jos Buttler संघर्ष करते नजर आए। कई बार गेंद को खेलने से चूके और आखिरकार अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद कप्तान Dasun Shanaka ने टॉम बैंटन को रन आउट कर इंग्लैंड की मुश्किलें और बढ़ा दीं। मिड-ऑफ से तेज़ थ्रो सीधे स्टंप्स पर लगी और बैंटन क्रीज से काफी दूर रह गए।
मुकाबले से पहले बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन फिलहाल खेल सुचारू रूप से जारी है। हालांकि बादलों की मौजूदगी मैच पर असर डाल सकती है।
मैच विवरण
मुकाबला: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका
चरण: सुपर-8, मैच 2
स्थान: पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम, कैंडी
प्लेइंग 11
श्रीलंका : पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कमिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालागे, दुशन हेमंथा, दुश्मंथा चमीरा, महीश तीक्षाना, दिलशान मदुशंका
इंग्लैंड : फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद।