Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: इंग्लैंड ने पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में शनिवार को यहां भारत को चार विकेट से हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 190 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथल ने सर्वाधिक नाबाद 76 रन बनाए। कप्तान हैरी ब्रुक ने 15 गेंदों में 39 रन, जबकि टॉम बैंटन ने 32 गेंदों में 39 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए। श्रृंखला का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। 

प्लेइंग 11

भारत : वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड : फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

IND vs ENG T20I हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कुल मैच: 31
भारत जीता: 18
इंग्लैंड जीता: 12
बेनतीजा: 1

ओल्ड ट्रैफर्ड में दोनों टीमों के बीच अब तक दो टी20 मुकाबले खेले गए हैं और दोनों ने एक-एक मैच अपने नाम किया है।