Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट के साथ-साथ कारों और बाइक्स के शौकीन पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) हाल ही में निसान जोंगा गाड़ी चलाते नजर आए। भारतीय सेना द्वारा इस्तेमाल की जा चुकी ये गाड़ी अब धोनी की कारों की कलेक्शन में शामिल हो गई है। ऐसे में धोनी अपनी 'निस्सान जोंगा' की सफाई कर रहे हैं, लेकिन खास बात यह है कि इसमें उनकी लाडली जीवा धोनी (Ziva Dhoni) भी उनकी मदद कर रही है। 

महेंद्र सिंह धोनी और जीवा धोनी गाड़ी का वीडियो

PunjabKesari, ms dhoni images, dhoni photos, dhoni car
दरअसल, धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से इस गाड़ी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धौनी 'निस्सान जोंगा' की सफाई कर रहे हैं। इस सफाई में जीवा भी उनकी मदद कर रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जिवा स्कूल ड्रेस में हैं और धोनी की गाडी़ की सफाई में मदद कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए धौनी ने लिखा है- छोटी मदद हमेशा काम आती है, खासकर जब आपके पास बड़ा वाहन हो।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A little help always goes a long way specially when u realise it’s a big vehicle

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on Oct 24, 2019 at 3:02am PDT