Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में सोमवार 30 मार्च Rajasthan Royals और Chennai Super Kings के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें नए सीजन में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी खास माना जा रहा है क्योंकि कई खिलाड़ी अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलते नजर आएंगे।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कुल मुकाबले: 31
CSK जीता: 16
RR जीता: 15

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड से साफ है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा कड़ा रहता है और इस बार भी करीबी मैच देखने को मिल सकता है।

पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी की पिच पर इस मैच के लिए नई पिच इस्तेमाल की जाएगी। मैच से एक दिन पहले बारिश होने की वजह से पिच को कवर करके रखा गया था। पिच पर शुरुआत में नमी रहने की संभावना है, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।
हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी आसान हो जाएगी और दूसरी पारी में रन बनाना आसान हो सकता है।

मौसम रिपोर्ट

Guwahati में मैच के दिन मौसम ज्यादातर बादलों से घिरा रहने की संभावना है। दिन में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन शाम के समय बारिश की संभावना कम बताई जा रही है। मैच के दौरान तापमान लगभग 19 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मैच के समय बारिश की संभावना लगभग 20 प्रतिशत है, ऐसे में पूरा मैच होने की उम्मीद है।

संजू सैमसन के लिए खास मैच

यह मुकाबला संजू सैमसन के लिए काफी भावनात्मक होने वाला है क्योंकि वह पहली बार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। संजू सैमसन लंबे समय तक राजस्थान टीम का हिस्सा रहे और टीम को 2022 के फाइनल तक भी पहुंचाया था।
अब चेन्नई की टीम में शामिल होने के बाद वह रुतुराज गायकवाड़ के साथ टीम की बल्लेबाजी और नेतृत्व में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे, खासकर तब जब एमएस धोनी चोट की वजह से टीम से बाहर हैं।

संभावित प्लेइंग 11

RR: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा; इम्पैक्ट प्लेयर: नांद्रे बर्गर / एडम मिल्ने

CSK: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, जेमी ओवर्टन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद; इम्पैक्ट प्लेयर: अंशुल कंबोज / गुरजपनीत सिंह