Sports

जालन्धर : आईपीएल-12 के तहत शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जब ओपनिंग समारोह शुरू होगा तो सबकी नजरें महेंद्र सिंह धोनी पर ही टिकी होंगी। धोनी आईपीएल के बेताज बदशाह हैं। चेन्नई को वह 3 बार टाइटल दिलवा चुके हैं। इस दौरान धोनी का बेंगलुरु के खिलाफ खूब बल्ला बोलता रहा है। वह बेंगलुरु के खिलाफ 24 मैचों में 37 की औसत से 709 रन बना चुके हैं। उनके नाम 140 की स्ट्राइक रेट के अलावा 3 अर्धशतक भी दर्ज है। खास बात यह है कि आईपीएल में वह जिस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं वह आरसीबी ही है।

आईपीएल में धोनी का विभिन्न टीमों के खिलाफ प्रदर्शन
Dhoni best average against RCB in ipl, see stat