Sports

खेल डैस्क : पंजाब किंग्स को हराने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की रेस मजबूत हो गई है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया मुकाबला 17 रन से जीतने के साथ ही दिल्ली अब प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर आ गया है। मैच जीतने के बाद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में अगर देखा जाए तो हम एक मैच जीत रहे हैं और एक हार रहे हैं। एक टीम के रूप में हम इसे बदलना चाहते थे। अच्छा है हमें यह खेल मिल गया। लिविंगस्टोन आज खास थे। उनके लिए गति में बदलाव करना अच्छा फैसला था। यह खेल का हिस्सा है। वहीं, गोल्डन डार्क हुए वार्न (वार्नर) के लिए बहुत कठिन नहीं हो सकता क्योंकि वह पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल रहा है।

 

यह भी पढ़ें:- DC vs PBKS : अक्षर पटेल ने बनाई IPL की यूनीक लिस्ट में जगह, केवल 4 क्रिकेटर हैं इसमें

 

वहीं, कुलदीप को देर बाद गेंदबाजी देने पर पंत ने कहा कि हमने उसे (कुलदीप को) बैक हाफ के लिए बचाकर रखा था। फिर ओस आ गई इसलिए हम किसी को बड़ा ओवर नहीं देना चाहते थे। यह 50-50 कॉल है। हम चाहते थे कि यह गहराई तक जाए। आज स्पिनरों को मदद मिल रही थी और हमने देखा कि दूसरी टीमों के साथ भी ऐसा होता है। वहीं अगले मैच पर पंत ने कहा कि हम विकेट का आकलन करेंगे और देखेंगे कि क्या हो सकता है। वहीं, पृथ्वी शॉ की चोट पर पंत ने कहा कि इसके बाद में अभी कुछ दिन में पता चलेगा। 

 

यह भी पढ़ें:- सिक्स हिटर Livingstone ने गेंदबाजी में भी दिखाया जलवा, वॉर्नर-पंत को दिखाई पवेलियन की राह

 

दिल्ली कैपिटल्स की अभी अंक तालिका में चौथे स्थान पर हैं। उनके 14 प्वाइंट हैं। खास बत यह है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी 13 मैचों में सात जीत के साथ 14 अंक हैं।  यहां दिल्ली के लिए पॉजीटिव बात यह है कि उनकी नैट रन रेट अभी प्लस में चल रही है। बेंगलुरु को अगला मुकाबला अच्छे मार्जिन से जीतना और दिल्ली को हारना होगा तब आरसीबी आगे जा सकती है। नहीं तो दिल्ली का एक पैर ऊपर है। एक नजर कोलकाता नाइट राइडर्स और हैदराबाद पर भी टिकी हुई है। मुंबई और हैदराबाद के बीच मंगलवार को होने वाला मैच काफी सवालों के जवाब दे देगा। 

 

यह भी पढ़ें:- DC vs PBKS : नॉन स्ट्राइक एंड पर थे David Warner, स्ट्राइक पर आए तो Golden Duck हो गए