Sports

खेल डैस्क : दिल्ली कैपिटल्स के लिए महिला प्रीमियर लीग के पहले ही मुकाबले में मुंबई इंडियंस पर जीत यकीनी लग रही थी लेकिन आखिरी गेंद पर साजना ने छक्का लगाकर दिल्ली की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने कहा कि विकेट अच्छा था लेकिन मुंबई ने कसी हुई लेंथ से गेंदबाजी की। आम तौर पर यह विकेट गेंदबाजों के लिए अच्छा था। मुंबई ने शुरुआत में काफी अच्छी गेंदबाजी की, जो शायद अंतर था। हमने सोचा कि हम खेल में हैं। हमने इसे आखिरी गेंद तक ले जाने के लिए संघर्ष किया, दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो सका।

 

 


लेनिंग ने कहा कि अधिकांश भाग में हमने बहुत अच्छी तरह से योजना लागू की। बाएं हाथ के खिलाड़ी के रूप में यास्तिका ने जटिल चीजों को अंजाम दिया। पहले गेम के लिए हमें एक सप्ताह का समय मिला है यह एक अच्छा प्रयास था। अंत में हम लगभग फंस गए। जब हमने कौर को आउट किया तो हम खेल में थे, लेकिन बाहर आना और पहली ही गेंद पर छक्का जड़ना काफी प्रभावशाली है। वहीं, कैप्सी को आखिरी ओवर देने पर मेग ने कहा कि वह दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ अच्छा रहती है। लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ।

 

मुकाबले की बात करें तो मुंबई ने संजना के आखिरी गेंद पर छक्के की मदद से दिल्ली को 4 विकेट से हरा दिया। इससे पहले मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। दिल्ली ने पहले खेलते हुए एलिसा कैप्सी के 75 रनों की बदौलत मुंबई को 171 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी मुंबई की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर  ने 55 रन बनाए लेकिन आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर साजना छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिला ले गई। 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स महिला : शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिजैन कैप, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, शिखा पांडे।
मुंबई इंडियंस महिला : हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्राकर, शबनिम इस्माइल, कीर्तन बालाकृष्णन, सैका इशाक।