Sports

खेल डैस्क : धर्मशाला के मैदान पर 12 साल बाद आईपीएल मुकाबला खेलने आए धोनी पहली ही गेंद पर आऊट होकर सबको निराश कर गए। धोनी पंजाब किंग्स के खिलाफ 19वें ओवर में खेलने आए थे। उम्मीद थी कि वह आकर्षक शॉट लगाएंगे लेकिन पंजाब के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की एक धीमी गेंद उनका विकेट ले उड़ी। धोनी के आऊट होने के बाद धर्मशाला स्टेडियम में सन्नाटा सा छा गया। बता दें कि धोनी का बल्ला तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के खिलाफ चलता नहीं है। आंकड़े देखें जाएं तो वह अब तक हर्षल की 33 गेंदें खेलकर सिर्फ 25 ही रन बना पाए हैं। इस दौरान वह उनसे तीन बार आऊट भी हुए। 


ऐसा किया आऊट, वीडियो- 

 

 

हर्षल पटेल ने पहली पारी खत्म होने के बाद कहा कि जब मैं उन्हें (धोनी पर) आउट करता हूं तो ज्यादा जश्न नहीं मनाता क्योंकि मेरे मन में उनके प्रति बहुत सम्मान है। एक दिन का खेल खेलने का एक फायदा यह है कि स्क्वायर काफी उबड़-खाबड़ होता है। तो गेंद रिवर्स होने लगती है। मेरे पहले ओवर में स्थिति उलट रही थी। यह सब उस डिलीवरी (धीमी डिलीवरी) के अनुभव के बारे में है। आप जितनी अधिक गेंदबाजी करेंगे आप उतने ही बेहतर होंगे। अधिकांश बल्लेबाज़ इसे नहीं चुनते। मैं अभी नेट्स में इसका अभ्यास कर रहा हूं और जब यह बाहर आता है तो यह आपको शानदार परिणाम देता है।

 


ऐसा रहा मुकाबला
पंजाब ने टॉस जीतकर चेन्नई को बल्लेबाजी दी थी। रहाणे (9) का विकेट जल्द गिरने के बाद ऋतुराज (32) और डेरिल मिशेल (30) ने स्कोर आगे बढ़ाया। मध्यक्रम में रविंद्र जडेजा ने 43 रन बनाकर चेन्नई का स्कोर 167 तक पहुंचाया। इस दौरान चेन्नई की ओर से शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी खाता भी नहीं खोल पाए। पंजाब के लिए राहुल चाहर और हर्षल पटेल ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी पंजाब की शुरूआत खराब रही। उन्होंने 10 ओवर के अंदर ही अपने पांच विकेट गंवा लिए थे। 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
पंजाब किंग्स :
जॉनी बेयरस्टो, रिले रोसौव, शशांक सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।
चेन्नई सुपर किंग्स : अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, रिचर्ड ग्लीसन, तुषार देशपांडे।