Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : BCCI ने टीम इंडिया के 2026-27 इंटरनेशनल होम सीजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस होम सीजन में भारत वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलेगा। यह सीजन खास तौर पर ICC ODI वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन

भारतीय टीम पिछले कुछ सालों से लिमिटेड ओवर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। हालांकि टेस्ट फॉर्मेट में हाल के समय में टीम को कुछ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन सफेद गेंद क्रिकेट में भारत का दबदबा लगातार बना हुआ है। भारत ने हाल के ICC टूर्नामेंट्स में भी शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने 2024 और 2026 में T20 वर्ल्ड कप जीता, जबकि 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। अब टीम की नजर 2027 ODI वर्ल्ड कप पर है।

वेस्टइंडीज से होगी होम सीजन की शुरुआत

भारत अपने 2026-27 होम सीजन की शुरुआत सितंबर 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा। इस सीरीज में 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाएंगे।

वेस्टइंडीज टूर ऑफ इंडिया शेड्यूल

पहला वनडे, 27 सितंबर 2026, तिरुवनंतपुरम, दोपहर 2:00 बजे
दूसरा वनडे, 30 सितंबर 2026, गुवाहाटी, दोपहर 2:00 बजे
तीसरा वनडे, 03 अक्टूबर 2026, न्यू चंडीगढ़, दोपहर 2:00 बजे
पहला टी20, 06 अक्टूबर 2026, लखनऊ, शाम 7:00 बजे
दूसरा टी20, 09 अक्टूबर 2026, रांची, शाम 7:00 बजे
तीसरा टी20, 11 अक्टूबर 2026, इंदौर, शाम 7:00 बजे
चौथा टी20, 14 अक्टूबर 2026, हैदराबाद, शाम 7:00 बजे
पांचवां टी20, 17 अक्टूबर 2026, बेंगलुरु, शाम 7:00 बजे

श्रीलंका टूर ऑफ इंडिया शेड्यूल

पहला वनडे, 13 दिसंबर 2026, दिल्ली, दोपहर 2:00 बजे
दूसरा वनडे, 16 दिसंबर 2026, बेंगलुरु, दोपहर 2:00 बजे
तीसरा वनडे, 19 दिसंबर 2026, अहमदाबाद, दोपहर 2:00 बजे
पहला टी20, 22 दिसंबर 2026, राजकोट, शाम 7:00 बजे
दूसरा टी20, 24 दिसंबर 2026, कटक, शाम 7:00 बजे
तीसरा टी20, 27 दिसंबर 2026, पुणे, शाम 7:00 बजे

जिम्बाब्वे टूर ऑफ इंडिया शेड्यूल

पहला वनडे, 03 जनवरी 2027, कोलकाता, दोपहर 2:00 बजे
दूसरा वनडे, 06 जनवरी 2027, हैदराबाद, दोपहर 2:00 बजे
तीसरा वनडे, 09 जनवरी 2027, मुंबई, दोपहर 2:00 बजे

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (भारत vs ऑस्ट्रेलिया) शेड्यूल

पहला टेस्ट, 21–25 जनवरी 2027, नागपुर, सुबह 9:30 बजे
दूसरा टेस्ट, 29 जनवरी–02 फरवरी 2027, चेन्नई, सुबह 9:30 बजे
तीसरा टेस्ट, 11–15 फरवरी 2027, गुवाहाटी, सुबह 9:00 बजे
चौथा टेस्ट, 19–23 फरवरी 2027, रांची, सुबह 9:30 बजे
पांचवां टेस्ट, 27 फरवरी–03 मार्च 2027, अहमदाबाद, सुबह 9:30 बजे

शुभमन गिल की कप्तानी में अहम होम सीजन

2026-27 होम सीजन में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी। इस दौरान टीम इंडिया को वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों का सामना करना है। खास तौर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाली है। इस होम सीजन के जरिए भारत 2027 ODI वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 की तैयारी करेगा। ऐसे में यह सीजन टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।