Sports

खेल डैस्क : चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2022 का सीजन अच्छा नहीं गया। पहले रविंद्र जडेजा फिर धोनी के नेतृत्व में टीम कमाल नहीं कर पाई और अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही। चेन्नई इस साल एक विशेष रिकॉर्ड बनाने से भी चूक गई। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली चेन्नई टीम का इस सीजन में कोई भी बल्लेबाज 400 से ज्यादा स्कोर नहीं बना पाया। यह रिकॉर्ड जान चेन्नई के फैंस भी हैरान रह जाएंगे।

सीएसके के लिए 400+ रन
2008 - सुरेश रैना / महेंद्र सिंह धोनी
2009 - सुरेश रैना / मैथ्यू हेडन
2010 - सुरेश रैना / मुरली विजय
2011 - सुरेश रैना / मुरली विजय/ माइक हसी
2012 - सुरेश रैना
2013 - सुरेश रैना / महेंद्र सिंह धोनी / माइक हसी
2014 - सुरेश रैना/स्मिथ/मैकुलम
2015 - मैकुलम
2018 - सुरेश रैना/धोनी/वॉटसन/रायडू
2019 - महेंद्र सिंह धोनी
2020 - फाफ डुप्लेसिस
2021 - फाफ डुप्लेसिस / रुतुराज गायकवाड़
2022 - कोई नहीं

आंकड़े साफ हैं कि चेन्नई के लिए लगातार 12 सीजन से लगातार कोई न कोई बल्लेबाज 400 से ज्यादा रन बना रहा था। इस मामले में सुरेश रैना किंग थे। वह लगातार सात सीजन में चेन्नई के लिए 400 से ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं।  

CSK, Chennai super kings, IPL 2022, IPL news in hindi, sports news, IPL Latest news, CSK vs RR, Chennai vs Rajasthan latest news, चेन्नई सुपर किंग्स, आईपीएल 2022, आईपीएल समाचार हिंदी में, खेल समाचार, आईपीएल नवीनतम समाचार, चेन्नई बनाम राजस्थान नवीनतम समाचार

चेन्नई सुपर किंग्स का IPL में लीग स्तर तक प्रदर्शन 
2008 :  तीसरा स्थान : उपविजेता
2009 : दूसरा स्थान : सेमीफाइनलिस्ट
2010 : तीसरा स्थान : चैम्पियंस
2011 : दूसरा स्थान : चैम्पियंस
2012 : चौथा स्थान : उपविजेता
2013 : पहला स्थान : उपविजेता
2014 : तीसरा स्थान : प्लेऑफ
2015 : पहला स्थान : उपविजेता
2016 : निलंबित 
2017 : निलंबित
2018 : दूसरा स्थान : चैम्पियंस
2019 : दूसरा स्थान : उपविजेता
2020 : सातवां स्थान : लीग चरण 
2021 : दूसरा स्थान : चैम्पियंस
2022 : नौवां स्थान : लीग चरण

चेन्नई अपनी 15 साल की जर्नी में सिर्फ दो बार लीग चरण से आगे बढ़ नहीं पाया है। चेन्नई ने चार बार ट्रॉफी जीती है जबकि 5 बार वह उपविजेता रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें:- रवि शास्त्री ने रखा Q & A सेशन : फैंस ने पूछे मजेदार सवाल, रुकेगी नहीं हंसी

यह भी पढ़ें:- IPL 2022 : Moeen Ali ने बोल्ट को लगाई एक ओवर में 6 ब्राऊंड्रीज, फैंस ने ऐसे दिए रिएक्शन

यह भी पढ़ें:- IPL 2022 : धोनी ने किया खुलासा, बताया कब ले रहे हैं आईपीएल से संन्यास