Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यूनीवर्स बॉस के नाम से मशहूर पंजाब किंग्स के बल्लेबाज क्रिस गेल ने छोटी लेकिन प्रभावशाली पारी खेली। गेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 28 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान गेल ने 4 चौके लगाए और 2 बड़े छक्के भी लगाए। लेकिन उन्होंने इस पारी के दौरान आईपीएल का एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। क्रिस गेल आईपीएल में 350 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल को कोई भी खिलाड़ी पीछे नहीं छोड़ सकता। आईपीएल में छक्के लगाने के मामले में गेल के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम आता है। डिविलियर्स ने आईपीएल में 237 छक्के लगाएं हैं और वह गेल से कहीं पीछे खड़े हुए नजर आते हैं। इसके बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। धोनी ने आईपीएल में 216 छक्के लगाएं हैं। वहीं रोहित शर्मा 214 छक्के लगा चुके हैं। इसके बाद विराट कोहली का नाम आता है। विराट ने अब तक आईपीएल 201 छक्के लगा चुके हैं। 

हांलाकि क्रिस गेल ने बाकी बल्लेबाजों के मुकाबले कम मैच खेलें हैं। गेल ने आईपीएल के अबतक 132 मैच खेलें हैं। गेल के नाम इस मैच से पहले 349 छक्के थे और अब उनके नाम 351 छक्के हो चुके हैं। गेल के आईपीएल में 350 छक्के लगाने का रिकॉर्ड शायद ही कोई बल्लेबाज तोड़ पाए।