Sports

मुंबई : चेन्नई सुपर​ किंग्स (सीएसके) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि फ्रेंचाइजी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता पिता की स्थिति पर निगरानी रखेगी जिनका कोविड-19 के लिए पॉजीटिव पाये जाने के बाद रांची के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीएसके की बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के बाद फ्लेमिंग ने कहा कि स्थिति अभी नियंत्रण में है।

ये भी पढ़े  - साक्षी धोनी ने सास-ससुर की सेहत पर दी अपडेट, कोरोना के बाद करवाया था अस्पताल में भर्ती

फ्लेमिंग ने कहा, ''प्रबंधन की दृष्टि से हम उनके परिवार की स्थिति से अच्छी तरह अवगत हैं तथा धोनी और उनके परिवार के लिये सहयोग प्रणाली तैयार की गयी है। अभी स्थिति नियंत्रण में हैं लेकिन हम अगले कुछ दिन इस पर निगरानी रखेंगे। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी की मां देविका देवी और पिता पान सिंह को इस संक्रमित वायरस के लिए पॉजीटिव पाए जाने के बाद बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।