Sports

नई दिल्ली : विंडीज के स्टार ऑलराऊंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल पिता बनने जा रहे हैं। रसेल ने इसकी घोषणा खुद ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर की। उक्त वीडियो में हाथ में बैट पकड़े रसेल पत्नी जैसिम लॉरा को गेंद फेंकने के लिए कहते हैं। जैसिम जैसे ही गेंद फेंकती हैं, गेंद से गुलाबी रंग निकलता है। रसेल ने इस वीडियो के साथ लिखा है- यानी यह लड़की है। मेरी जीवन में एक आशीर्वाद का एक और क्षण। यह कोई फर्क नहीं पड़ता था कि यह एक लड़की या लड़का था। भगवान से सभी स्वस्थ बच्चे की कामना कर रहे हैं। बेबी रसेल।

big-happiness-is-coming-to-home-of-star-of-windies-russell-soon-to-be-father

वहीं, रसेल ने जैसे ही पत्नी के गर्भवती होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की सबसे पहले उनके दोस्त व साथी क्रिकेटर क्रिस गेल का कमेंट ऊपर आया। गेल ने लिखा- मेरा इनविटेशन कहां हैं। मुबारक भाई। एक और लकी गर्ल। गेल ही नहीं बल्कि डैरेन सैमी, सैम्युल बर्दी के अलावा करीब सवा तीन लाख लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया।

big-happiness-is-coming-to-home-of-star-of-windies-russell-soon-to-be-father

बता दें कि रसेल और जैसिम लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। नवंबर 2014 में उन्होंने सगाई की थी जबकि जुलाई 2016 में शादी। जैसिम मूलत: डोमिनिकन गणराज्य की मॉडल है जोकि मॉडङ्क्षलग करियर के दौरान ही रसेल से मिलीं और उनकी कहानी आगे बढ़ गई। उनकी एक बेटी आलियाह रसेल भी है।