Sports

खेल डैस्क : पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के ओपनिंग मुकाबले में नेपाल के खिलाफ 109 गेंदों पर शतक लगाकर प्रशंसकों का दिल जीत लिया। बाबर ने इससे पहले 72 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। इसके बाद उन्होंने गति दिखाई और नेपाल के गेंदबाजों को खूब नसीहत दी। यह पिछली 23 पारियों में बाबर आजम का छठा शतक था। वह वनडे फार्मेट में शानदार लय दिखा रहे हैं। उन्होंने शतक तक अपनी पारी में 10 चौके जमाए थे। बाबर ने 131 गेंदों पर 14 चौके और चार छक्कों की मदद से 151 रन बनाए जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 342 रन बना लिए। 

 

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक
20 सईद अनवर
19 बाबर आजम
15 मोहम्मद युसूफ
11 मोहम्मद हाफिज
10 फखर जमां
बाबर आजम के लिए यह वनडे फार्मेट का 19वां शतक था। अब उनके सामने सईद अनवर ही हैं। उम्मीद है कि इस साल विश्व कप तक बाबर यह रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे।

 

 

यह खबर भी पढ़ें :- Asia cup 2023 : इफ्तिखार अहमद ने ठोका पाकिस्तान की ओर से 5वां सबसे तेज शतक, कही यह बात

 

 

19 शतक लगाने के लिए सबसे कम पारियां
102 बाबर आजम, पाकिस्तान
104 हाशिम आमला, दक्षिण अफ्रीका
124 विराट कोहली, भारत
139 डेविड वार्नर, ऑस्ट्रेलिया

 

Asia cup 2023, Babar Azam, Pakistan vs Nepal, Cricket news, Sports, एशिया कप 2023, बाबर आजम, पाकिस्तान बनाम नेपाल, क्रिकेट समाचार, खेल

 

एशिया कप में कप्तानों द्वारा सर्वोच्च स्कोर
151 - बाबर आजम बनाम नेपाल, 2023
136 - विराट कोहली बनाम बांग्लादेश, 2014
135* - सौरव गांगुली बनाम बांग्लादेश, 2000
131* - अर्जुन रणतुंगा बनाम भारत, 1997
125*-शोएब मलिक बनाम भारत, 2008

 

 

यह रिकॉर्ड पहले से बाबर के नाम
बाबर के नाम पर सबसे तेज 5000 वनडे रन बनाने बनाने का रिकॉर्ड पहले ही दर्ज हो चुका है। वह पाकिस्तान में 75 से ज्यादा औसत की औसत भी बनाए हुए हैं।