Sports

जालन्धर : इस साल आईपीएल ऑक्शन 2020 (IPL auction 2020) में ऑस्टे्रलिया के प्लेयरों की खूब चांदी रही। आईपीएल टॉप-5 सबसे महंगे प्लेयरों में तीन ऑस्ट्रेलिया के थे।  पैट कमिंस सबसे ज्यादा 15.50 करोड़ रुपए बटोरने में सफल रहे तो वहीं, मैक्सवेल की कीमत 10.75  तो कुल्टर नाइल की आठ करोड़ तक गई। सबसे महंगे प्लेयरों की इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्रिस मोरिस ने भी एंट्री मारकर चौकाया। वहीं, विंडीज गेंदबाज शेल्टन कॉट्रेल को भी उम्मीद से कहीं ज्यादा बोली मिली। 

आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे बिके प्लेयरों की लिस्ट-

पैट कमिंस : 15.50 करोड़ (केकेआर)

5 most expensive players sold in IPL auction 2020
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स में टकराव हुआ। दोनों टीमों के पास अच्छा पर्स था। दिल्ली के पास 26 करोड़ तो आरसीबी के पास 23 करोड़। आखिरकार बोली 15.50 करोड़ तक गई और केकेआर ने पैट कमिंस को अपने साथ मिला लिया।

ग्लेन मैक्सेवल : 10.75 करोड़ (किंग्स इलेवन पंजाब)

PunjabKesari, glenn maxwell photo, glenn maxwell images
मैक्सवेल के लिए शुरू से ही दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब में टकराव चलता रहा। मैक्सवेल की 4 करोड़ तक बोली पहुंचने में ज्यादा देर नहीं लगी लेकिन इसके बाद दोनों फ्रेंचाइजी समय रहते-रहते बोली लगाते रहे। आखिरकार 9 करोड़ पर किंग्स इलेवन पंजाब ने मैक्सवेल को अपने साथ जोड़ लिया। किंग्स इलेवन पंजाब ऐसी टीम थी जिसके पास सबसे ज्यादा 42 करोड़ का पर्स बचा हुआ था। ऐसे में वह मैक्सवेल के लिए ज्यादा बोली पर भी जा सकता था। वहीं, दिल्ली के पास 26 करोड़ का पर्स था लेकिन वह मैक्सवेल के लिए 10.75 करोड़ से आगे नहीं गए। 

क्रिस मोरिस : 10 करोड़ रुपए (आरसीबी)

5 most expensive players sold in IPL auction 2020
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्रिस मोरिस 193 ट्वंटी-20 मैचों में 237 विकेट हासिल कर चुके हैं। 32 साल के इस गेंदबाज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलने का काफी तर्जाबा है। वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स की ओर से भी खेल चुके हैं।

शेल्टन कॉट्रेल : 8.5 करोड़ (किंग्स इलेवन पंजाब)

5 most expensive players sold in IPL auction 2020
शेल्टन ने मार्च 2014 में इंगलैंड के खिलाफ टी-20 मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डैब्यू किया था। इसके बाद जनवरी 2015 में वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के लिए विंडीज टीम में लौटे। शेल्टन 2015 क्रिकेट विश्व कप की विंडीज टीम का भी हिस्सा थे। इसके बाद वह  2 साल तक क्रिकेट में सक्रिय नहीं दिखे। आखिरकार 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने वापसी की। ट्वंटी-20 क्रिकेट में वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह 83 मैच में 117 विकेट ले चुके हैं।

कुल्टर नाइल : 8 करोड़ रुपए (मुंबई इंडियंस)
5 most expensive players sold in IPL auction 2020

1 करोड़ बेस प्राइस वाले कुल्टर पर शुरुआती बोली मुंबई इंडियंस ने लगाई थी लेकिन तभी चेन्नई भी बोली में कूद गया। दोनों टीमें इस प्लेयर के लिए 8 करोड़ रुपए तक पहुंच गए। लेकिन आखिर बाजी मारी मुंबई ने। कुल्टर नाइल का ट्वंटी-20 क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है। उनके नाम पर 108 मैचों में 130 विकेट दर्ज हैं।