Sports

माइहोफेन,औस्ट्रिया ( निकलेश जैन ) 37वीं यूरोपियन क्लब शतरंज चैंपियनशिप के चौंथा दिन भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद के नाम रहा । आनंद नें रोमानिया के सुपरबेट क्लब की ओर से खेलते हुए पहले बोर्ड पर जर्मनी के विएर्नहेम क्लब से खेल रहे अजरबैजान के शीर्ष खिलाड़ी शाकिरयार ममेद्यारोव को पराजित किया । सफ़ेद मोहरो से खेल रहे आनंद नें राय लोपेज ओपनिंग में अपनी शानदार ओपनिंग की तैयारी के चलते ममेद्यारोव को एंडगेम में 54 चालों में पराजित किया । इस जीत के साथ आनंद एक बार फिर विश्व के टॉप 10 में जगह बना ली है । सुपरबेट क्लब से खेल रहे गुकेश को उक्रेन के सेरगी फेडोरचुक से हार का सामना करना पड़ा । इस मुक़ाबले में दोनों टीम के बीच मुक़ाबला 3-3 से बराबर रहा ।

नोवि बार क्लब से खेल रहे भारत के विदित गुजराती नें लगातार चौंथी जीत दर्ज करते हुए अपनी टीम को विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन के नेत्तृत्व वाली नॉर्वे की ऑफरस्पील क्लब टीम पर 3.5-2.5 की करीबी जीत दिला दी । विदित नें आर्यन तारी को पराजित किया जबकि हरीकृष्णा को कार्लसन के हाथो हार का सामना करना पड़ा । स्लोवेनिया के ताजफ़ून क्लब से खेलते हुए भारत के अर्जुन एरिगासी को स्पेन के वालेंसिया क्लब के एंटोन कोरोबोव से हार का सामना करना पड़ा जबकि निहाल सरीन नें इदानी पौया से बाजी ड्रॉ खेली ।

ank after Round 4

Rk. SNo FED   Team Games   +    =    -   TB1   TB2   TB3   TB4   TB5 
1 2 CZE   Novy Bor Chess club 4 4 0 0 8 75 18 59 59
2 8 ESP   Silla - València Origin of Chess 4 3 1 0 7 78 19,5 49 39,8
3 3 FRA   Asnieres Le Grand Echiquier 4 3 1 0 7 77 17,5 53,5 46,8
4 1 ROU   CSU ASE Superbet 4 3 1 0 7 75 17,5 58 49
5 4 SLO   TAJFUN - SK Ljubljana 4 3 1 0 7 68 18,5 54,5 44,8
6 6 GER   Schachclub Viernheim 1934e.V. 4 3 1 0 7 65 18 52 43,3
7 5 FRA   Clichy-Echecs-92 4 3 1 0 7 62,5 19 49 41,8
8 7 NOR   Offerspill Chess Club 4 3 0 1 6 66 17,5 53 35
9 9 AZE   Vugar Gashimov 4 3 0 1 6 58,5 16,5 53 35,5
10 14 ISR   Kfar Saba Chess Club 4 3 0 1 6 58 16,5 53,5 35,5