स्पोर्ट्स डेस्क : वर्ल्ड नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी Jannik Sinner ने Miami Open के पहले राउंड में दमदार जीत दर्ज की। सिनर ने Damir Dzumhur को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराया। यह मुकाबला Hard Rock Stadium में खेला गया।
‘सनशाइन डबल’ जीतने पर नजर
सिनर ने हाल ही में Indian Wells 2026 का खिताब जीता था और अब वह ‘सनशाइन डबल’ (Indian Wells और Miami Open दोनों जीतना) पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि आखिरी बार 2017 में Roger Federer ने हासिल की थी।
जोकोविच के रिकॉर्ड की बराबरी
सिनर ने ATP Masters 1000 टूर्नामेंट में लगातार 24 सेट जीतकर Novak Djokovic के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने इससे पहले Paris Masters और इंडियन वेल्स में खिताब जीता था और अब उनकी जीत का सिलसिला लगातार जारी है। अब अगर वह अपने तीसरे राउंड मैच का पहला सेट जीत लेते हैं, तो वह जोकोविच का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। तीसरे राउंड में उनका मुकाबला Corentin Moutet से हो सकता है, जिन्होंने Tomas Machac को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
वर्ल्ड नंबर-1 बनने की रेस में सिनर
सिनर 2024 में मियामी ओपन का खिताब जीत चुके हैं और इस बार उनके पास डिफेंड करने के लिए कोई रैंकिंग पॉइंट नहीं है, जिससे उन्हें वर्ल्ड नंबर-1 बनने की रेस में Carlos Alcaraz पर बढ़त बनाने का मौका मिल सकता है।
शेवचेंको ने बेन शेल्टन को किया बाहर
वहीं, दूसरे मैच में Alexander Shevchenko ने शानदार वापसी करते हुए Ben Shelton को 6-7, 7-6, 6-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। यह उनकी टॉप-10 खिलाड़ियों के खिलाफ तीसरी जीत रही।