Sports

हेंगसुई , चीन ( निकलेश जैन ) में शुरू हुए आईएमसीए माइंड चैंपियनशिप में भारत को रैपिड वर्ग मे कोई पदक नही हासिल हुआ । पुरुष वर्ग में भारत की के एक मात्र खिलाड़ी और 14 वे वरीय विदित पहले दिन की अपनी तीसरी स्थिति बरकरार नहीं रख सके और अंतिम तीन राउंड में 1.5 अंक बना सके और इस प्रकार वह 6 अंक लेकर सयुंक्त 5 वे स्थान पर रहे । आज नोवे राउंड में चीन के बू जियांगी से ड्रॉ खेलकर उन्होने उम्मीद बनाए रखी थी पर राउंड 10 में अजरबैजान के मामदेओ रौफ से हारना उन्हे महंगा पड़ गया । अंतिम 11 वे राउंड में उन्होने इंग्लैंड के जान गाविन्स को पराजित किया पर यह पदक के लिए पर्याप्त नहीं था । पहले स्थान पर उक्रेन के एंटोन कोरोबोव 8.5 अंक के साथ स्वर्ण पदक तो  तो 7 अंको के साथ टाईब्रेक के आधार पर वियतनाम के ले कुयांग लिम को रजत पदक तो अमेरिका के लिनियर पेरेज को कांस्य पदक पाने में सफलता मिली । 

14 वे सीड होने के बाद भी विदित के लिए छठा स्थान अच्छा ही कहा जाएगा और वह अपनी रेटिंग में भी 25 अंक जोड़ने में सफल रहे । 

Final Ranking after 11 Rounds

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3  K rtg+/-
1 4   GM Korobov Anton UKR 2756 8,5 0,0 58,0 2927 20 47,8
2 10   GM Le Quang Liem VIE 2706 7,0 1,0 58,0 2810 20 30,4
3 5   GM Dominguez Perez Leinier USA 2752 7,0 0,0 59,0 2813 20 17,4
4 9   GM Fedoseev Vladimir RUS 2718 6,5 0,0 58,5 2775 20 17,8
5 2   GM Yu Yangyi CHN 2784 6,0 0,5 60,0 2758 20 -8,6
6 14   GM Vidit Santosh Gujrathi IND 2664 6,0 0,5 58,5 2750 20 25,0
7 3   GM Andreikin Dmitry RUS 2759 5,5 0,0 56,5 2716 20 -13,2
8 12   GM Ponomariov Ruslan UKR 2682 5,0 0,0 60,0 2691 20 3,6
9 15   GM Cheparinov Ivan GEO 2629 5,0 0,0 58,0 2686 20 17,8
10 6   GM Rapport Richard HUN 2739 5,0 0,0 56,0 2670 20 -19,8
11 7   GM Bu Xiangzhi CHN 2722 5,0 0,0 55,0 2673 20 -14,2
12 1   GM Wang Hao CHN 2795 5,0 0,0 51,0 2668 20 -37,2
13 8   GM Gelfand Boris ISR 2719 4,5 0,0 58,0 2664 20 -16,8
14 13   GM Mamedov Rauf AZE 2667 4,5 0,0 53,5 2649 20 -5,6
15 11   GM Leko Peter HUN 2702 4,0 0,0 54,0 2596 20 -31,0
16 16   GM Jones Gawain C B ENG 2622 3,5 0,0 54,0 2578 20 -13,4

 

महिला वर्ग में कोनेरु हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली नें निराश किया और क्रमशः 4.5 और 4 अंक बनाकर 14 वे और 15 वे स्थान पर रही । प्रतियोगिता में रूस की अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टिनीयुक 8 अंक के साथ स्वर्ण ,रूस की ही गुनिना वैलेंटिना 7 अंको के साथ रजत और उक्रेन्न की मारिया मुजयचूक 6.5 अंको के कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही । 

Final Ranking after 11 Rounds

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3  K rtg+/-
1 3   GM Kosteniuk Alexandra RUS 2498 8,0 0,0 57,5 2639 20 39,8
2 4   GM Gunina Valentina RUS 2491 7,0 0,0 60,0 2570 20 23,0
3 2   GM Muzychuk Mariya UKR 2511 6,5 0,5 60,5 2532 20 6,6
4 6   GM Tan Zhongyi CHN 2482 6,5 0,5 58,0 2529 20 14,4
5 12   IM Bodnaruk Anastasia RUS 2437 6,0 1,0 57,5 2506 20 19,6
6 15   GM Zhao Xue CHN 2419 6,0 0,0 59,0 2497 20 22,8
7 5   IM Abdumalik Zhansaya KAZ 2490 5,5 0,0 60,0 2471 20 -5,6
8 9   GM Stefanova Antoaneta BUL 2455 5,5 0,0 59,0 2468 20 3,8
9 7   GM Dzagnidze Nana GEO 2474 5,5 0,0 57,5 2459 20 -5,0
10 14   IM Paehtz Elisabeth GER 2420 5,5 0,0 55,0 2457 20 11,2
11 1   GM Lei Tingjie CHN 2528 5,0 0,5 55,0 2424 20 -30,4
12 10   GM Ushenina Anna UKR 2444 5,0 0,5 52,5 2423 20 -5,4
13 13   GM Krush Irina USA 2430 4,5 1,0 57,0 2399 20 -9,8
14 11   GM Harika Dronavalli IND 2440 4,5 0,0 56,0 2390 20 -15,2
15 8   GM Koneru Humpy IND 2472 4,0 0,0 55,0 2355 20 -34,4
16 16   GM Khotenashvili Bela GEO 2406 3,0 0,0 54,0 2280 20 -35,4