India vs England T20 World Cup 2026 Semi-Final : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आज जब भारत और इंग्लैंड की टीमें वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी तो मैदान का नजारा बदला-बदला सा होगा। भारतीय फैंस के लिए यह एक भावुक और ऐतिहासिक पल है क्योंकि करीब ढाई दशक बाद टीम इंडिया किसी बड़े आईसीसी (ICC) नॉकआउट मैच में अपने दो सबसे बड़े दिग्गजों रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना मैदान पर उतरेगी।
2003 के बाद पहली बार ऐसा संयोग
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह दिन पूरे 23 साल बाद आया है। आखिरी बार साल 2003 के वर्ल्ड कप फाइनल (बनाम ऑस्ट्रेलिया) में ऐसा हुआ था जब प्लेइंग इलेवन में रोहित या विराट में से कोई भी शामिल नहीं था। उस समय सौरव गांगुली टीम के कप्तान थे।
यह भी पढ़ें: पति का डर्टी बिजनेस: IVF के नाम पर होता था अंडों का व्यापार, 500 से ज्यादा महिलाओं का...
2003 के बाद से भारत ने जितने भी आईसीसी नॉकआउट मैच (सेमीफाइनल या फाइनल) खेले उनमें रोहित या विराट में से कम से कम एक खिलाड़ी हमेशा मैदान पर मौजूद रहा। 2024 में टी20 इंटरनेशनल से इन दोनों दिग्गजों के संन्यास के बाद अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में युवा टीम इंडिया अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।
सूर्यकुमार की यंग गन और इंग्लैंड की चुनौती
आज के मैच में वानखेड़े की पिच पर अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा जैसे युवा सितारों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। टीम इंडिया का अब तक का सफर शानदार रहा है। भारत ने अपने सभी 4 मैच जीतकर दबदबा बनाया। यहां भी टीम ने केवल एक मुकाबला गंवाया और शान से सेमीफाइनल में जगह बनाई। लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचना और अपने घर में ट्रॉफी उठाना।
यह भी पढ़ें: हद हो गई! छुट्टी नहीं मिली तो लोको पायलट ने दफ्तर वालों के सामने उतार दी पैंट, Piles Operation का घाव दिखाकर...
फाइनल का रास्ता: सामने होगा न्यूजीलैंड
अगर आज भारतीय टीम इंग्लैंड के बैजबॉल स्टाइल को ध्वस्त करने में सफल रहती है तो फाइनल में उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। मुंबई की लाल मिट्टी वाली पिच पर स्पिनर्स की भूमिका अहम होगी और घरेलू दर्शकों का भारी समर्थन टीम इंडिया के लिए 12वें खिलाड़ी का काम करेगा।
क्या दबाव झेल पाएगी युवा टीम?
क्रिकेट पंडितों का मानना है कि रोहित और विराट की गैरमौजूदगी में टीम के पास अनुभव की कमी खल सकती है लेकिन युवाओं का निडर अंदाज (Fearless Approach) इंग्लैंड के लिए घातक साबित हो सकता है। यह मैच तय करेगा कि क्या भारतीय क्रिकेट की अगली पीढ़ी बड़े मैचों का दबाव झेलने के लिए पूरी तरह तैयार है।