Sports

चेन्नई (तमिलनाडु) : भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह गुरुवार को जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़कर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में देश के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। अर्शदीप ने यह उपलब्धि (35 विकेट) चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी टीम के करो या मरो वाले मैच के दौरान हासिल की और इस अहम मैच में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 3/24 विकेट लिए। 

अर्शदीप ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप में अपने डेब्यू के बाद से 19 मैचों में 14.25 के औसत और 7.33 के इकॉनमी रेट से 35 विकेट लिए हैं, जिसमें उनके नाम एक इनिंग में 4 विकेट भी शामिल हैं। बुमराह पहले भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ थे जिन्होंने 23 मैचों में 14.00 के औसत से 33 विकेट लिए थे, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/7 था। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (50 विकेट) टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 

अब तक 5 मैचों में अर्शदीप ने 16.00 की औसत से 8 विकेट लिए हैं जिसमें 3/24 का उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा। 2024 के पिछले एडिशन में अर्शदीप 8 मैचों में 12.64 की औसत से 17 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे जिसमें उनके नाम एक चार विकेट हॉल और 4/9 का सबसे अच्छा प्रदर्शन था। 

उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए 150 विकेट भी पूरे किए जिसमें 96 मैचों और 94 पारियों में 19.78 की औसत से 151 विकेट शामिल हैं जिसमें उनके नाम तीन चार विकेट और दो 5 विकेट हॉक के साथ ही 5/37 का सबसे अच्छा प्रदर्शन शामिल है। 81 मैचों में 126 विकेट लेकर T20I में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ होने के अलावा उन्होंने 15 मैचों में 25 ODI विकेट भी लिए हैं।