Sports

नई दिल्ली : शाहिद अफरीदी जिस वजह के लिए जाने जाते हैं। उसका सबूत देखने को मिला पाकिस्तान सुपर लीग के तहत कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी के बीच खेले गए मैच के दौरान। अफरीदी ने एक दर एक चार छक्के मारे। इनमें से एक बार तो बॉल स्टेडियम के बाहर चली गई। अफरीदी अब तक पीएसएल में फ्लॉप चल रहे थे। ऐसे में पेशावर जाल्मी के खिलाफ उन्होंने महज 8 गेंदों में 26 रन बनाकर फॉर्म में लौटने का सबूत दिया।
हालांकि अफरीदी अपनी टीम को जीता नहीं दिला पाए लेकिन वह तरह खेले दर्शकों ने यकीनन अपना पैसा वसूल समझा होगा। अफरीदी के अलावा बाबर आजम ने भी अच्छी बैटिंग की। उन्होंने 50 गेंद में चार चौके और चार छक्के की बदौलत 66 रन बनाए। बहरहाल देखें- अफरीदी का तूफानी अंदाज