खेल डैस्क : जिम्बाब्वे क्रिकेट ने आगामी टी-20 विश्व कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है जिसमें कप्तान क्रेग एर्विन की चोट से वापसी हो गई है। एर्विन बांग्लादेश और भारत के खिलाफ श्रृंखला और ऑस्ट्रेलिया के दौरे से चूक गए थे। टी-20 विश्व कप में कुल 16 टीमें हैं- अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, यूएई, नीदरलैंड और जिम्बाब्वे।
आठ टीमें भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड पहले ही टी-20 विश्व कप के सुपर-12 दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। इन्हें दो समूहों में बांटा गया है- समूह 1 और समूह 2। टी20 विश्व कप 2022 16 अक्टूबर से खेला जाएगा, जब सुपर 12 के चरण में दो स्थानों के लिए क्वालीफाइंग दौर खेला जाएगा।
जिम्बाब्वे को मुख्य टूर्नामेंट से पहले 10 और 13 अक्टूबर को अभ्यास मैचों में श्रीलंका और नामीबिया का सामना करना है। इसमें तेंदई चतरा, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा और मिल्टन शुम्बा जैसे अनुभवी सदस्य भी शामिल हैं, जबकि ब्लेसिंग मुजरबानी पेस अटैक को संभालेंगे।
टी20 विश्व कप टीम
क्रेग एर्विन (कप्तान), रयान बर्ल, रेजिस चकाबवा, तेंदई चतरा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, क्लाइव मडांडे, वेस्ली मधेवेरे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रजा, मिल्टन शुंबा, सीन विलियम्स
रिजर्व : तनाका चिवंगा, इनोसेंट कैया, केविन कसुजा, तदीवानाशे मारुमनी, विक्टर न्याउची