नई दिल्ली : टीम इंडिया के स्टार ऑलराऊंडर रहे युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने अपनी मां शबनम सिंह (Shabnam Singh) का बर्थडे सेलिब्रेट किया। बर्थडे सेेलिब्रेशन की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें युवराज अपनी मां के चेहरे पर केक लगाता हुए दिख रहा है। उक्त वीडियो युवराज के घर की है। जहां युवराज सबसे पहले दो केक की कैंड्ल्स को जलाते हैं। तभी घर के बाकी सदस्य हैप्पी बर्थडे बोलकर शबनम सिंह को विशेज देते हैं।
युवराज सिंह और मां शबनम सिंह वीडियो
केक कटने के बाद युवराज सिंह जब अपनी मां के चेहरे पर केक लगा रहा था तब उनके चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी। ऐसा लग रहा था कि वह अपनी मां के साथ हर पल को जीना चाहता है। उन्होंने ठीक वैसा ही करता है जैसे एक छोटा बच्चा अपनी मां के साथ करता है।
युवराज सिंह के करियर में मां शबनम सिंह का योगदान
इसमें कोई अत्कथनी नहीं है कि युवराज सिंह का क्रिकेट करियर संवारने में उनकी मां शबनम सिंह का बड़ा योगदान रहा है। युवराज के पिता योगराज क्रिकेट को लेकर बेहद सख्त थे। इसलिए युवराज को कड़े नियमों का पालन करना पड़ता था। ऐसे समय में शबनम ही अपने बेटे युवराज को मुश्किलों से लडऩे का हौसला देती थी।
यहां तक कि युवराज सिंह जब क्रिकेट विश्व कप के बाद कैंसर से जूझ रहे थे तब उनका साथ देने के लिए उनके पास उनकी मां ही मौजूद रहीं। युवराज को कैंसर से उबरने के लिए 6 महीने से ज्यादा का वक्त लगा। इस दौरान उनकी मां ने ही उन्हें संभाला।