Sports

नई दिल्ली : पूर्व रैसलर चायना 20 साल में पहली बार वल्र्ड रैसलिंग एंटरटेनमैंट यानी डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. की साल 2020 की वीडियो गेम में दिखेंगीं।  2016 में संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में मृत्य मिली चायना डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. ऑफिशियल से विवाद के बाद पोर्न इंडस्ट्री से जुड़ गई थी। लेकिन इसी साल डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. प्रबंधन ने उनके साथ हुए सारे गिले-शिकवे भुलाकर उन्हें अपने हॉल ऑफ फेम में चुना। 22 अक्तूबर से उपलब्ध होने वाली इस वीडियो गेम की खास बात यह भी है कि इसके कवर पर रोमन रेंज और महिला रैसलर बैकी लिंच जगह बनाने में सफल हुए हैं।

WWE star Chyna included in 2K20 game

चायना की अपने रैसलिंग करियर के शुरुआती सालों में मौजूदा डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. एग्जीक्यूटिव वाइस प्रैंजिडैंट ट्रिपल एच से खूब नजदीकियां थीं। ट्रिपल एच ने चायना से अलगाव के तीन साल बाद ही डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. चेयरमैन विंस मैकमोहन की बेटी स्टैफनी से शादी कर ली थी। इसके बाद चायना की रिंग में वापसी मुश्किल हो गई। मजबूर होकर उन्हें पोर्न इंडस्ट्री चुननी पड़ी। लेकिन कुछ समय पहले चायना की एक वीडियो वायरल होने के बाद डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. प्रबंधन ने उनके प्रति नरमी बरत ली थी। चायना को न सिर्फ डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. की ओर से श्रद्धांजलि दी गई, साथ ही साथ उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल कर लिया गया था।

WWE star Chyna included in 2K20 game

बता दें कि डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. में चायना को रैसलिंग जगत का नौवां अजूबा  भी कहा जाता है। डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. पहले से आंद्रे द जायंट को आठवां अजूबे का खिताब दे चुका था। ऐसे में 6 फीट 4 इंच लंबी चायना को नौवां अजूबा करार दिया गया था। चायना ने रैसङ्क्षलग के अलावा टीवी शो और फिल्मों में भी भाग्य आजमाया था। उन्होंने कई टैलीविजन शो में स्पैशल रोल किए। इसके अलावा करीब 15 फिल्मों में भी काम किया।