Sports

मुंबई : गणतंत्र दिवस पर डब्लयू.डब्लयू.ई. की ओर से विशेष इवैंट स्पेक्टेकल करवाया जाएगा जिसमें भारतीय रैसलर आकर्षक का केंद्र होंगे। इसमें विशेष तौर पर भारतीय मूल के प्रथम डब्ल्यूडब्ल्यूई चैम्पियन जिंदर महल भी होंगे। महल के अलावा डब्ल्यूडब्ल्यूई के टॉप स्टार ड्रियू मैक इनटायर, रे मिस्टीरियो, चार्लोट फ्लेयर, एजे स्टाइल्स, बेयले, द न्यू डे, शिन्सुके नाकामुरा, सीसेरो, डोल्फ जिग्लर, रोबर्ट रूडे, रिकोशेट आदि सितारे शामिल होंगे।

भारत की ओर से यह रैसलर लेंगे हिस्सा

जिंदर महल : डब्ल्यूडब्ल्यूई के प्रथम भारतीय चैम्पियन

समीर और सुनील सिंह : बॉलीवुड ब्वॉयज के नाम से जाने जाते हैं।

रिंकू और सौरभ : ऑल इंडियन टैग टीम इंडस शेर के नाम से जाने जाते हैं।

जीत रामा : एनएक्सटी के सुपरस्टार हैं।

WWE, Republic Day, Indian superstar, WWE news in hindi, Sports news, गणतंत्र दिवस, डब्लयू.डब्लयू.ई., जिंदर महल, Jinder Mahal, WWE Raw

कविता देवी : डब्ल्यूडब्ल्यूई  कॉन्ट्रेक्ट पाने वाली पहली भारतीय महिला
जायंट जंजीर : सात फीट 2 इंच लंबा रैसलर
दिलशेर शैंकी : सात फीट लंबा और 310 पाऊंड वजनी रैसलर
गुरु राज : भारतीय रैसलर

WWE, Republic Day, Indian superstar, WWE news in hindi, Sports news, गणतंत्र दिवस, डब्लयू.डब्लयू.ई., जिंदर महल, Jinder Mahal, WWE Raw

डब्लयूडब्लयूई के आलाधिकारी ट्रिपल एच ने कहा कि भारत में डब्लयूडब्लयूई  के लिए क्रेज किसी से छिपा नहीं है इस इवैंट में भारतीय दर्शकों को रोमांच के सारे संसाधन को देखने मिलेंगे क्योंकि इसमें कई भारतीय स्टार्स भी शामिल हैं। 

ब्रॉडकास्ट अधिकारी राजेश कॉल का कहना है- कई सालों से भारत में डब्लयूडब्लयूई बड़ी संख्या में देखा जा रहा है। हम गणतंत्र दिवस पर विशेष आयोजन कर रहे हैं। इसमें डब्लयूडब्लयूई में भारत की अगली पीढ़ी की प्रतिभाएं देखने को मिलेंगी।