Sports

खेल डैस्क : मुंबई इंडियंस महिला टीम ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 8 विकेट से जीत हासिल कर ली। यूपी वारियर्स ने पहले खेलते हुए ग्रेस हारिस के 45 तो वृंदा के 33 रनों की बदौलत 142 रन ही बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी मुंबई को हेले मैथ्यूज (59) और नेट साइवर ब्रंट (75) ने तेजतर्रार शुरूआत दी। यूपी की गेंदबाज इन्हें रोकने में असफल रही जिसके चलते मुंबई के हाथ बड़ी जीत लगी। इस जीत के साथ ही मुंबई 4 मैचों में 3 जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। मजबूत नेट रन रेट से उन्हें फायदा हुआ है। 

 

 


यूपी वारियर्स महिला : 142-9 (20 ओवर)

यूपी की शुरूआत फिर खराब रही। ओपनर किरण 1 रन बनाकर आऊट हो गई। इसके बाद ग्रेस हारिस और वृंदा दानिश ने मिलकर स्कोर 81 तक पहुंचाया। हारिस ने 26 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। अगले ही ओवर में वृंदा भी 30 गेंदों पर 33 रन बनाकर आऊट हो गई। इसके बाद यूपी ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। कप्तान दीप्ति शर्मा 4, ताहिला मैकग्रा 1 रन बनाकर आऊट हो गई। मध्यक्रम में श्वेता ने 19 तो उमा ने 13 रन बनाए। अंत में स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 142 तक पहुंचाया। मुंबई की ओर से नेट साइवर ब्रंट ने 18 रन देकर 3 विकेट लीं। शबनीम और संस्कृति गुप्ता ने 2-2 विकेट लिए।

 

 

यह भी पढ़ें:-  ICC Ranking : शतक लगाकर विराट कोहली ने लगाई छलांग, गिल अभी भी नंबर एक

 
यह भी पढ़ें:-  
ENG vs AFG : 2084 दिनों के बाद जो रूट के बल्ले से निकला वनडे शतक


यह भी पढ़ें:-  मास्टर लीग में बेटे ऑरियन के साथ दिखे युवराज सिंह, लिखा मार्मिक मैसेज

 

 

मुंबई इंडियंस महिला : 143/2 (17 ओवर)

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस महिला टीम की शुरूआत खराब रही। चौथे ओवर में यस्तिका भाटिया बिना रन बनाए आऊट हो गई। लेकिन क्रीज पर जैसे ही नेट साइवर ब्रंट आई उन्होंने रन गति को तेज कर दिया। इस दौरान हेले मैथ्यूज भी खुलकर खेलती हुई नजर आई। दोनों ने यूपी की गेंदबाज दीप्ति शर्मा और सैमा का निशाना बनाया और टीम के लिए रन खींचे। नेट साइवर इस दौरान रंग में दिखी। उन्होंने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों अंत तक डटी रही और अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैथ्यूज ने 59 रन बनाए। जबकि हरमनप्रीत ने नाबाद रहते हुए चार रनों का योगदान दिया

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
यूपी वारियर्स महिला :
किरण नवगिरे, वृंदा दिनेश, दीप्ति शर्मा (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा, श्वेता सहरावत, ग्रेस हैरिस, उमा छेत्री (विकेटकीपर), चिनेले हेनरी, सोफी एक्लेस्टोन, साइमा ठाकोर, क्रांति गौड़
मुंबई इंडियंस महिला : यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, जिंतिमनी कलिता