प्रिटोरिया : दक्षिण अफ्रीका ने सामवार को आगामी सीजन में ऑस्ट्रेलिया, बंगलादेश और इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज और सफेद गेंद सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका आज यहां घोषित कार्यक्रम के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज 24 से 30 सितंबर के बीच किंग्समीड स्टेडियम से शुरू होगी।
इसके बाद मौजूदा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए तीन टेस्ट मैचों सीरीज का शुरुआत मैच नौ अक्टूबर से डरबन में शुरू होगा, इसके बाद गकेबरहा (18-22 अक्टूबर) और न्यूलैंड्स (27-31 अक्टूबर) क्रमश: बाकी दो मैचों की मेजबानी करेंगे। इसके बाद बंगलादेश अगले दो मैचों की टेस्ट सीरीज से शुरू होने वाले एक और बहु-प्रारुप टूर के लिए आएगा। सीरीज का पहला मैच 15 से 19 नवंबर तक वांडरर्स स्टेडियम में होगा, जबकि दूसरे मैच 23 से 27 नवंबर तक की मेजबानी सेंचूरियन करेगा।
इसके बाद चार दिन बाद सफेद गेंद चरण में 1-7 दिसंबर के बीच ईस्ट लंदन, गेकेबरहा और केप टाउन में तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज होगी। तीन टी-20 किम्बरली, बेनोनी और सेंचुरियन में 10 से13 दिसंबर के बीच होंगे। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज है जो 17 दिसंबर से वांडरर्स स्टेडियम में शुरू होगी। इसके बाद सुपरस्पोटर् पाकर् में पारंपरिक बॉक्सिंग डे टेस्ट और न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में नए साल का टेस्ट होगा। दक्षिणअफ्रीका का घरेलू सीजन 10 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के साथ खत्म होगा।
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोलेत्सी मोसेकी ने कहा, 'हम ऑस्ट्रेलिया, बंगलादेश और इंग्लैंड जैसे तीन मजबूत क्रिकेट खेलने वाले देशों का स्वागत करने के लिए सच में बहुत उत्सुक हैं। अगला सीजन हमारी टेस्ट और एकदिवसीय दोनों टीमों के लिए बहुत जरूरी है।'