Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : महिला टी20 विश्व कप में भारत और श्रीलंका के बीच ग्रुप ए का मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारत के लिए यह मैच बड़े अंतर से जीतना जरूरी है। बहरहाल, टीम इंडिया ने शैफाली वर्मा के 43, स्मृति मंधाना के 50, हरमनप्रीत कौर के 52 रनों की बदौलत 172 रन बना लिए हैं।

 

टीम इंडिया : 172-3 (20 ओवर)

न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में सधी हुई शुरूआत की। भारतीय ओपनर्स शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े। स्मृति ने 38 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। उन्हें कंचना और चमारी ने रन आऊट किया। इसी ओवर की अगली गेंद पर शैफाली भी आऊट हो गई। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौन ने एक छोर संभाला और रन बनाए। इस दौरान जेमिमा 10 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 16 रन बनाकर आऊट हुई। हरमनप्रीत ने 27 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए।
 

 

बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण पहले दो मैच में मिला-जुला परिणाम हासिल करने वाली भारतीय टीम महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में बुधवार 9 अक्तूबर को यहां श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में बड़ी जीत दर्ज करके अपने नेट रन रेट में सुधार करने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई है। उसे अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 58 रन से हार का सामना करना पड़ा जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 106 रन के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उसने 18.5 ओवर खेले। 

पिच रिपोर्ट 

टूर्नामेंट में अब तक दुबई की पिच बल्लेबाजों के लिए धीमी और चुनौतीपूर्ण रही है, जिसमें रन बनाना मुश्किल साबित हुआ है। चूंकि टूर्नामेंट में ओस एक महत्वपूर्ण कारक नहीं रही है, इसलिए टॉस जीतने वाले कप्तान का बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने का निर्णय संभवतः लक्ष्य निर्धारित करने या उसका पीछा करने में उनकी सहजता पर निर्भर करेगा। दोनों टीमों के स्पिनरों के सफल होने की उम्मीद है, क्योंकि ट्रैक स्पिन गेंदबाजी के अनुकूल है, जिससे बल्लेबाजों के लिए उनका सामना करना मुश्किल हो जाता है। 

मौसम 

भारत बनाम श्रीलंका मैच के दौरान दुबई में आसमान साफ ​​रहेगा और तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है तथा बारिश की कोई संभावना नहीं है।

प्लेइंग 11 : 

भारत : शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह 

श्रीलंका : विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (डब्ल्यू), अमा कंचना, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा