Sports

खेल डैस्क : वैस्टइंडीज टीम के खतरनाक बल्लेबाज इविन लुईस ने साऊथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक बार फिर से अपने बल्ले का जौहर दिखाया। सीपीएल के बाद आई.पी.एल. में जोरदार हिटिंग कर अपनी फॉर्म दिखाने वाले लुईस ने अफ्रीका के खिलाफ 35 गेंदों में तीन चौके और छह छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। इसीके साथ उन्होंने सबसे टी-20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड में कोलिन मुनरो को पीछे छोड़ दिया। न्यूजीलैंड के मुनरो ने टी-20 इंटरनेशनल में 107 छक्के लगाए हैं जबकि लुईस के नाम 110 छक्के हो गए हैं। 

WI vs SA, Evin Lewis, Colin Munro, Big record, Cricket news in hindi, sports news, इविन लुईस, South Africa vs West Indies

सबसे ज्यादा छक्के
147 मार्टिन गुप्टिल, न्यूजीलैंड
133 रोहित शर्मा, भारत
122 क्रिस गेल, विंडीज
116 इयोन मोर्गन, इंगलैंड
110 इविन लुईस, विंडीज
107 कोलिन मुनरो, न्यूजीलैंड

चौके से ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
लुईस उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल है जोकि चौके से ज्यादा छक्के लगाने में विश्वास रखते हैं। टी-20 इंटरनेशनल में तो उनका रिकॉर्ड सचमें बेमिसाल है। देखें-
ईविन लुईस : चौके 98, छक्के 110
कीरोन पोलार्ड : चौके 82, छक्के 94
आंद्रे रसेल : चौके 41, छक्के 60

WI vs SA, Evin Lewis, Colin Munro, Big record, Cricket news in hindi, sports news, इविन लुईस, South Africa vs West Indies

बता दें कि विंडीज टीम ने दुबई के मैदान पर पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए थे। लुईस ने 56, पूरण और गेल  ने 12-12 रन का योगदान दिया। कप्तान पोलार्ड ने 26 रन बनाकर टीम का स्कोर 143 रन तक पहुंचाया। जवाब में साऊथ अफ्रीका की शुरूआत खराब रही। कप्तान बावुमा महज 2 रन बनाकर रसेल की थ्रो पर रन आऊट हो गए।  इसके बाद हैंडरिक्स ने 30 गेंदों में 39, रासी वेन दर दूसें ने 51 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 43 रन बनाए। मुख्य आकर्षण एडन मार्करम रहे जिन्होंने 26 गेंदों में 2  चौके और चार छक्कों की मदद से 51 रन बनाकर अपनी टीम को आसानी से जीत दिला दी। एनरिक नोत्र्जे को चार ओवर में 14 रन देकर एक विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।