Sports

कोलकाता: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर आईपीएल में अपने भविष्य को लेकर सभी को कयास लगाने पर मजबूर कर दिया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर से जब लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस के दौरान सवाल पूछा गया कि क्या वे अपने आखिरी सीजन का पूरा मजा ले रहे हैं? इसके जवाब में धोनी ने कहा, "उन्होंने कभी भी इस पर टिप्पणी नहीं की कि आईपीएल 2023 उनका आखिरी सीजन होगा या नहीं। यह आपने तय किया है कि यह मेरा आखिरी सीजन है, मैंने नहीं।'' जैसे ही धोनी ने यह जवाब दिया तो लखनऊ के एकाना स्टेडियम में शोर मच गया। फैंस धोनी के नाम के नारे लगाने लगे। 

वहीं धोनी के इस बयान के बाद उनके संन्यास की अफवाहों पर बहस शुरू हो गई और यहां तक कि क्रिकेट विशेषज्ञ भी इससे अछूते नहीं थे। एक शो में पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एमएस धोनी के आईपीएल भविष्य पर टिप्पणी करते हुए कहा कि केवल धोनी ही जानते हैं कि वह कब संन्यास लेंगे। हरभजन ने कहा, 'सिर्फ एमएस धोनी ही जानते हैं कि धोनी कब संन्यास लेंगे। मैंने पिछले साल कहा था कि कि मुझे नहीं पता कि वह अगले साल भी खेलेंगे या नहीं। प्रशंसक हमेशा उन्हें खेलते हुए देखना चाहते हैं।" 

PunjabKesari

इसके साथ भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एमएस धोनी के महत्व पर प्रकाश डाला। मोहम्मद कैफ ने कहा, "माही अब एक खिलाड़ी के रूप में नहीं बल्कि एक मेंटर के रूप में खेल रहे हैं। वह टीम चुनते हैं, मैदान पर उतरते हैं। वह सीनियर्स को ज्यादा कुछ नहीं कहते हैं लेकिन युवाओं को हर समय सिखाते रहते हैं। वह हर खिलाड़ी को चाहते हैं। उनके नेतृत्व में खेलना, अच्छा प्रदर्शन करना इससे टीम का काम आसान हो जाएगा।"