Sports

खेल डैस्क : इंगलैंड क्रिकेट टीम का विश्व कप में बुरा प्रदर्शन जारी है। इंगलैंड पहले 5 में से 4 मुकाबले गंवाकर सेमीफाइनल के लिए संघर्ष करने पर मजबूर हो गई है। इंगलैंड को बेंगलुरु के मैदान पर श्रीलंका से 8 विकेट से हार मिली। इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने स्वीकार किया कि टूर्नामेंट उनके लिए बेहद निराशाजनक रहा है। टीम तालिका में 10 टीम के बीच नौवें स्थान पर चल रही है। बटलर ने कहा कि यह बेहद कड़ा और निराशाजनक टूर्नामेंट रहा है। मैं स्वयं से और सभी खिलाड़ी निराश हैं कि वे उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। इस समय इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं है।

 

 

बटलर को यह स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं है कि वह आगे बढ़कर अगुआई करने में विफल रहे। लेकिन उनके साथी खिलाड़ी भी नाकाम रहे। उन्होंने कहा कि हमारे पास काफी अनुभवी क्रिकेटर हैं, आत्मविश्वास से भरे। आप रातों रात खराब खिलाड़ी नहीं बन जाते, आप रातों रात खराब टीम नहीं बन जाते। बटलर ने कहा कि मुझे लगता है कि यही सबसे बड़ी हताशा है कि हम अब तक अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के अनुसार नहीं खेल पाए और इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं है। इस समय किसी पर अंगुली नहीं उठा सकता।

 

ENG vs SL, Jos Buttler, Cricket World Cup 2023, sports, इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, जोस बटलर, क्रिकेट विश्व कप 2023, खेल

 


इंगलैंड का विश्व कप में सफर
इसी तरह इंगलैंड क्रिकेट टीम अपने पहले 5 में से 4 मैच गंवाकर बुरी स्थिति में चल रही है। इंगलैंड को विश्व कप के पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड से 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि इसके बाद इंगलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ 137 रनों से जीत दर्ज की लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में उनकी पूरी टीम ड्रैग हो गई। अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए गुरबाज के 80 रनों की बदौलत 284 रन बनाए थे। जवाब में इंगलैंड की ओर से हैरी ब्रूक 66 रन बनाकर अपनी टीम के टॉप स्कोरर रहे लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा पाए। इसके बाद साऊथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में पहले तो इंगलैंड के गेंदबाजों ने खूब पिटते हुए अफ्रीका को 399 रन बनाने दिए। ऊपर से जब इंगलैंड के बल्लेबाज क्रीज पर आए तो वह 170 रन बनाकर ही आऊट हो गए। अफ्रीका को 229 रन से जीत मिली। इसके बाद मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ हुआ जिसमें इंगलैंड पहले खेलते हुए 156 रन ही बना सकी। जवाब में श्रीलंका ने पाथुम निसांका ने अर्धशतक बनाया और अपनी टीम को जीत दिला दी। 

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
इंग्लैंड : जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड 
श्रीलंका : पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसाल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका