Sports

काटोलिका ,इटली ( निकलेश जैन ) वेरगानी कप इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट के सातवे राउंड मे भारत के पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन ग्रांड मास्टर रोहित ललित बाबू नें इटली के ग्रांड मास्टर लोरनेज़ों लोदीकी को पराजित करते हुए सयुंक्त बढ़त हासिल कर ली है । सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए रोहित नें क्यूजीडी ओपनिंग मे 43 चालों मे बाजी अपने नाम की और 5.5 अंक बनाकर सयुंक्त मे शामिल हो गए है । दरअसल रोहित समेत 4 अन्य खिलाड़ियों को पहले बोर्ड पर सबसे आगे चल रहे ईरान के अमीन ताबतबाई और फ्रांस के मकसीम लागरदे के बीच ड्रॉ होने का फायदा मिला । दूसरे बोर्ड पर उक्रेन के अंटोन कोरोबोव नें इटली के दानियल द्विरनी को ,तीसरे बोर्ड पर इंग्लैंड के नाइजल शॉर्ट नें ग्रीस के कोटरोनियस वसीलोइस को , डेन्मार्क के जेसपेर थ्याबों नें  स्पेन के डेनियल अलसिना को और बुल्गारिया के नुर्ग्युल सालिमोवा नें भारत के अर्जुन कल्याण को पराजित करते हुए सयुंक्त बढ़त मे स्थान बना लिया है ।

प्रतियोगिता मे शीर्ष महिला खिलाड़ी सौम्या स्वामीनाथन नें प्रतियोगिता मे एक और शानदार जीत हासिल की है और उन्होने बुल्गारिया के इवाजलों एंचेव को पराजित करते हुए पाँच अंक बना लिए है वही एक दिन पहले बड़ा उलटफेर करने वाले भारत के युवा खिलाड़ी प्राणीत वुपाला नें भी पिछले राउंड की हार के बाद वापसी करते हुए अजरबैजान की फतलिएवा उलीविया पर जीत हासिल की । 

Rank after Round 7

Rk. SNo     Name sex FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3 
1 3   GM Tabatabaei M. Amin   IRI 2643 5,5 31,5 2472 24,50
2 1   GM Korobov Anton   UKR 2699 5,5 30,5 2463 23,50
3 7   GM Thybo Jesper Sondergaard   DEN 2592 5,5 30,5 2413 24,00
4 9   GM Lalith Babu M R   IND 2548 5,5 30,5 2410 23,50
5 5   GM Short Nigel D   ENG 2633 5,5 29,0 2320 22,00
6 44   IM Salimova Nurgyul w BUL 2353 5,5 25,5 2366 18,75
7 8   GM Bernadskiy Vitaliy   UKR 2589 5,0 32,0 2454 21,25
8 24   IM Pantzar Milton   SWE 2434 5,0 31,0 2402 20,75
9 25   CM Prraneeth Vuppala   IND 2417 5,0 30,5 2405 20,75
10 2   GM Niemann Hans Moke   USA 2645 5,0 30,5 2384 20,50
11 22   IM Ioannidis Evgenios   GRE 2466 5,0 29,5 2424 19,25
12 6   GM Lagarde Maxime   FRA 2632 5,0 29,0 2416 19,00
13 29   IM Gilevych Artem   ITA 2407 5,0 28,5 2360 19,25
14 45   IM Soumya Swaminathan w IND 2351 5,0 23,5 2206 17,50
15 13   GM Lodici Lorenzo   ITA 2524 4,5 35,0 2482 21,25
16 18   GM Kotronias Vasilios   GRE 2485 4,5 34,5 2460 21,00
17 21   IM Bharath Subramaniyam H   IND 2476 4,5 31,5 2401 16,75
18 17   GM Dvirnyy Danyyil   ITA 2492 4,5 31,0 2384 18,50
19 15   GM Alsina Leal Daniel   ESP 2507 4,5 30,5 2419 17,75
20 11   GM Arjun Kalyan   IND 2532 4,5 30,0 2348 17,75