Sports

ताशकंत , उज़्बेकिस्तान ( निकलेश जैन ) उजचैस कप 2026 सुपरग्रांडमास्टर टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में सबसे आगे चल रहे है मेजबान देश के मदमिनोव मुखिद्दीन को उनके ही हमवतन वोखीदोव शमसिद्दीन नें पराजित कर दिया है और अब वह भारत के अर्जुन एरिगासी और उज़्बेकिस्तान के अब्दुसत्तोरोव नोदीरबेक के साथ सयुंक्त बढ़त पर पहुँच गए है । 

इस वर्ष सितंबर में होने वाले शतरंज ओलंपियाड के ठीक पहले 2022 चेन्नई ओलंपियाड के विजेता उज़्बेकिस्तान और 2024 बुडापेस्ट शतरंज ओलंपियाड के विजेता भारत के खिलाड़ियों को कुछ और विश्व के शीर्ष खिलाड़ियों के बीच हो रहे इस टूर्नामेंट का काफ़ी महत्व है , खास तौर पर उज़्बेकिस्तान के टीम में शामिल अधिकतर खिलाड़ी इसमें खेल रहे है । 

तीसरे राउंड में भारत के अर्जुन एरिगैसी नें अज़रबैजान के दिग्गज खिलाड़ी शखीरयार मामेद्यारोव से काले मोहरो से खेलते हुए क्यूजीडी ओपनिंग में 41 चालों में हाथी, ऊँट और घोड़े के एंडगेम में ड्रा खेला जबकि विदित गुजराती नें लगातार दो हार के बाद आज शीर्ष वरीय अब्दुसत्तोरोव को सफेद मोहरो से निम्ज़ों इंडियन ओपनिंग में 31 चालों में ड्रा पर रोककर अपना खाता खोला । अन्य बाज़ियों में रूस के यान नेपोमनिशी नें ग्रीस के निकोलस थेडोरो से और यूएसए के नीमन हंस मोके नें मेजबान देश के याकुबबोएव नोदिरबेक से ड्रा खेला ।