Sports

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के खिलाफ मैच रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए आखिरी मैच हो सकता है। रोहित की जगह हार्दिक पंड्या को एमआई का नया कप्तान बनाए जाने के बाद, ऐसी कई अफवाहें सामने आई हैं जिनमें कहा गया है कि आईपीएल 2024 मुंबई स्थित फ्रेंचाइजी के साथ 37 वर्षीय खिलाड़ी का आखिरी सीजन होगा। 

बहरहाल, इसे बातों पर वॉटसन ने कहा कि पूर्व एमआई कप्तान मुंबई के लिए एक महान नेता रहे हैं। यह मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा का आखिरी गेम हो सकता है। आप कभी नहीं जानते कि इस सीजन के बाद चीजें कैसी होंगी, लेकिन वह अविश्वसनीय खिलाड़ी रहे हैं। फ्रेंचाइजी के लिए उन्होंने काफी सफलता हासिल की और मुंबई इंडियंस परिवार को मजबूत बनाया।


वॉटसन का मानना ​​है कि रोहित को कप्तानी से हटाने का फैसला एक "गलत फैसला" था। उन्होंने कहा कि मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से, मुझे लगता है कि वह गलत निर्णय था। क्योंकि वह एक सम्मानित नेता हैं। इस फैसले के कारण टीम हिल गई। यह जानते हुए कि रोहित शायद अगला सीजन न खेलें, बाद में हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया जा सकता था। यह वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के लिए उनका शानदार प्रदर्शन हो सकता था।

बता दें कि पिछले साल एमआई ने घोषणा की थी कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या जोकि गुजरात टाइटन्स (जीटी) को दो बार फाइनल में पहुंचा चुके हैं, को 2024 संस्करण में फ्रेंचाइजी का कप्तान बनाया गया है। इससे रोहित शर्मा कप्तान पद से हटा गए। फिलहाल मुंबई स्थित फ्रेंचाइजी आठ अंकों के साथ आईपीएल 2024 की तालिका में सबसे नीचे है। हार्दिक पंड्या की टीम ने टूर्नामेंट के 17वें सीजन में लचर प्रदर्शन किया और 14 मैच खेलने के बाद सिर्फ 4 गेम जीते।