Sports

खेल डैस्क : भारत के पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने आने वाले टी20 विश्व कप 2024 टीम चयन में चेन्नई सुपर किंग्स के उभरते सितारे रुतुराज गायकवाड़ की अनदेखी के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आलोचना की है। श्रीकांत ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि टीम चुनने में बहुत ज्यादा पक्षपात हुआ है। उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ को छोड़ने पर निराशा व्यक्त की। वहीं, शुभमन के चुनाव पर निशाना भी साधा।


श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि रुतुराज गायकवाड़ इस टीम में जगह के हकदार हैं। उन्होंने 17 टी20ई पारियों में 500 से अधिक रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक भी बनाया। शुभमन गिल पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म में हैं लेकिन उन्हें टीम में क्यों चुना गया? शुभमन गिल अगर असफल भी होते हैं तो भी उन्हें मौका मिलता है। टेस्ट, वनडे और टी20 में असफल होने पर भी उन्हें जगह मिल जाती है। टीम चुनी जाने में बहुत ज्यादा पक्षपात है। टीम का चयन पूरी तरह से पक्षपात के बारे में है। श्रीकांत ने आईपीएल 2024 में रुतुराज गायकवाड़ के प्रभावशाली प्रदर्शन के बारे में भी बात की जोकि इस सीजन में 10 पारियों में 500 से अधिक रन बनाकर सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं। अपने शानदार फॉर्म के बावजूद रुतुराज टी20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में नहीं है।

 

Team india, Ambati Rayudu, Rinku Singh, IPL 2024, IPL news, KKR, T20 world cup, अंबाती रायडू, रिंकू सिंह, आईपीएल 2024, आईपीएल समाचार, केकेआर, टी20 विश्व कप


श्रीकांत ने रिंकू सिंह को जगह ना मिलने पर टीम को बकवास चयन करार दिया। उन्होंने कहा कि कठिनाईयों भरे मैच में भी रिंकू सिंह ने हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन दिया हैं। आपने दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ उनको देखा है। श्रीकांत ने चयनकर्ताओं की लापरवाही पर अफसोस जताया और उन पर कई लोगों को प्रसन्न करने के लिए योग्य उम्मीदवारों की बलि देने का आरोप भी लगाया।

 

 

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज
रिजर्व खिलाड़ी : शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान।