मालमो,स्वीडन ( निकलेश जैन ) तेपे सिगमन सुपर ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट में अंतिम सातवें राउंड में भारत के डी गुकेश के खिलाफ अपना मुक़ाबला ड्रॉ खेलते हुए रूस के पीटर स्वीडलर 4.5 अंको के साथ विजेता बनने में कामयाब रहे , पीटर के साथ अंतिम राउंड के पहले तक बराबरी पर चल रहे यूएसए के अभिमन्यु मिश्रा को अंतिम राउंड में छह घंटे चले मैराथन मुक़ाबले में इज़राइल के अनुभवी खिलाड़ी बोरिस गेलफंड नें पराजित कर दिया । अंतिम राउंड में अन्य मुकाबलों में भारत के अर्जुन एरिगासी नें जर्मनी के विन्सेंट केमर से तो मेजबान स्वीडन के निल्स ग्रंडेलीयूस नें नीदरलैंड के जॉर्डन वान फॉरेस्ट से बाजी ड्रॉ खेली । तो 7 राउंड के बाद पीटर 4.5 अंक के साथ पहले , डी गुकेश , निल्स और अभिमन्यु 4 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर रहे । अन्य खिलाड़ियों में जॉर्डन 3.5 , अर्जुन 3 , बोरिस और विन्सेंट 2.5 अंक बनाने में सफल रहे ।
Final Ranking after 7 Rounds
Rk. |
Name |
FED |
Rtg |
TB1 |
1 |
Svidler, Peter |
FID |
2683 |
4,5 |
2 |
Grandelius, Nils |
SWE |
2664 |
4 |
|
Gukesh, D |
IND |
2732 |
4 |
|
Mishra, Abhimanyu |
USA |
2550 |
4 |
5 |
Van Foreest, Jorden |
NED |
2689 |
3,5 |
6 |
Erigaisi, Arjun |
IND |
2701 |
3 |
7 |
Gelfand, Boris |
ISR |
2678 |
2,5 |
|
Keymer, Vincent |
GER |
2700 |
2,5 |