मालमो ,स्वीडन ( निकलेश जैन ) तेपे सिगमन इंटरनेशनल शतरंज मे पहली बार खेल रहे भारत के युवा ग्रांड मास्टर 18 वर्षीय अर्जुन एरिगासी को प्रतियोगिता में छठी वरीयता दी गयी है और अब तक के अपने प्रदर्शन से 5 राउंड के बाद 2 जीत , 2 ड्रॉ और 1 हार से 3 अंक बनाकर वह दूसरे स्थान पर चल रहे है । पांचवें राउंड में अर्जुन काले मोहरो से टॉप सीड नीदरलैंड के जॉर्डन वान फॉरेस्ट से मुक़ाबला खेल रहे थे और बिशप ओपनिंग में उन्होने शुरुआत से ही खेल का संतुलन बनाए रखा था और मोहरो की अदला बदली के बीच बाजी लगभग ड्रॉ होने को थी प र्तभी खेल की 47वीं चाल में जॉर्डन की घोड़े की गलत चाल के चलते उनके पास जीतने का एक बेहतरीन मौका था जो वह भुनाने में वह कामयाब नहीं रहे और मैच 50 चालों के बाद ड्रॉ पर खत्म हुआ । प्रतियोगिता में यूएसए के नीमन हंस का शानदार खेल पांचवें राउंड में भी जारी रहा और उन्होने स्पेन के अलेक्सी शिरोव को मात देते हुए 4 अंक बनाकर एकल बढ़त बनाए रखी है । 8 खिलाड़ियों के बीच राउंड रॉबिन आधार पर हो रही 7 राउंड की इस प्रतियोगिता में अर्जुन अंतिम दो राउंड में चेक गणराज्य के डेविड नवारा और इंग्लैंड के माइकल एडम्स से मुक़ाबला खेलेंगे । अन्य खिलाड़ियों में स्वीडन के निल्स ग्रंडेलीयूस 3 अंक , नीदरलैंड के जॉर्डन और इंग्लैंड के एडम्स 2.5 अंक , चेक गणराज्य के नवारा 2 अंक , यूएई के सलेम सालेह और स्पेन के शिरोव 1.5 अंक बनाकर खेल रहे है ।
Rank after Round 6
Rk. |
SNo |
|
|
Name |
FED |
Rtg |
Pts. |
TB1 |
TB2 |
1 |
3 |
|
GM |
Niemann Hans Moke |
USA |
2656 |
4,5 |
0,0 |
3 |
2 |
1 |
|
GM |
Erigaisi Arjun |
IND |
2675 |
3,5 |
0,5 |
2 |
3 |
4 |
|
GM |
Grandelius Nils |
SWE |
2635 |
3,5 |
0,5 |
1 |
4 |
7 |
|
GM |
Navara David |
CZE |
2682 |
3,0 |
0,5 |
1 |
5 |
6 |
|
GM |
Adams Michael |
ENG |
2698 |
3,0 |
0,5 |
0 |
6 |
2 |
|
GM |
Salem A.R. Saleh |
UAE |
2690 |
2,5 |
1,0 |
2 |
7 |
5 |
|
GM |
Van Foreest Jorden |
NED |
2715 |
2,5 |
0,0 |
0 |
8 |
8 |
|
GM |
Shirov Alexei |
ESP |
2695 |
1,5 |
0,0 |
0 |