Sports

खेल डैस्क : एशियाई खेलों (Asian Games) में 9 साल बाद क्रिकेट की वापसी हो गई है। टीम इंडिया (Team india) की पुरुष और महिला टीम भी इस बार चाइना के हांगझू में महाद्वीपीय चुनौती के लिए उतरेंगी। 15 टीमों का पुरुष टूर्नामेंट 27 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच होगा। पुरुष टीम की अगुवाई जहां ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं तो वहीं, महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर करने वाली हैं। 

 

 

ये हैं 15 टीमें
एशियाई खेल 2023 की महिला क्रिकेट स्पर्धा में 15 टीमें स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। यह टीमें हैं- अफगानिस्तान, मंगोलिया कंबोडिया, जापान, नेपाल, हांगकांग चीन, सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया, बहरीन, मालदीव, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश पहले ही क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

 

 

बनाए गए हैं चार ग्रुप
ग्रुप ए : अफगानिस्तान और मंगोलिया।
ग्रुप बी : कंबोडिया, जापान और नेपाल।
ग्रुप सी : हांगकांग चीन, सिंगापुर और थाईलैंड।
ग्रुप डी : मलेशिया, बहरीन और मालदीव।
क्वार्टर-फाइनल (सीधे प्रवेशकर्ता) : भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश।

 

 

पुरुष क्रिकेट इवेंट शेड्यूल
27 सितंबर: नेपाल बनाम जापान, सुबह 6:30 बजे
27 सितंबर: हांगकांग, चीन बनाम सिंगापुर, सुबह 11:30 बजे
28 सितंबर: मलेशिया बनाम बहरीन, सुबह 6:30 बजे
28 सितंबर: जापान बनाम कंबोडिया, सुबह 11:30 बजे
29 सितंबर: मालदीव बनाम मलेशिया, सुबह 6:30 बजे
29 सितंबर: सिंगापुर बनाम थाईलैंड, सुबह 11:30 बजे
1 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम मंगोलिया, सुबह 6:30 बजे
1 अक्टूबर: कंबोडिया बनाम नेपाल, सुबह 11:30 बजे

2 अक्टूबर: थाईलैंड बनाम हांगकांग चीन, सुबह 6:30 बजे
2 अक्टूबर: बहरीन बनाम मालदीव, सुबह 11:30 बजे
3 अक्टूबर: भारत (पहली रैंक वाली टीम) बनाम टीबीडी, क्वार्टर फाइनल 1, सुबह 6:30 बजे
3 अक्टूबर: पाकिस्तान (दूसरी रैंक वाली टीम) बनाम टीबीडी, क्वार्टर फाइनल 2, सुबह 11:30 बजे
4 अक्टूबर: एसएल (तीसरी रैंक वाली टीम) बनाम टीबीडी, क्वार्टर फाइनल 3, सुबह 6:30 बजे
4 अक्टूबर: बांग्लादेश (चौथी रैंकिंग वाली टीम) बनाम टीबीडी, क्वार्टर फाइनल 4, सुबह 11:30 बजे

6 अक्टूबर: विजेता क्यूएफ 1 बनाम विजेता क्यूएफ 4, सेमीफाइनल 1, सुबह 6:30 बजे
6 अक्टूबर: विजेता क्यूएफ 2 बनाम विजेता क्यूएफ 3, सेमीफाइनल 2, सुबह 11:30 बजे
7 अक्टूबर: लूजर एसएफ 1 बनाम लूजर एसएफ 2, तीसरा/चौथा मैच (कांस्य पदक प्लेऑफ), सुबह 6:30 बजे
7 अक्टूबर: विजेता एसएफ 1 बनाम विजेता एसएफ 2, फाइनल (स्वर्ण पदक मैच), सुबह 11:30 बजे

 


एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष टीम (क्रिकेट)
भारत पुरुष टीम : रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी , शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।