Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : विश्व क्रिकेट में भले ही भारत के जसप्रीत बुमराह और दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी का बोलबाला हो। लेकिन आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में इन दोनों धुरंधरों को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका के शैडली वैन शाल्कविक ने सभी को प्रभावित किया है। शैडली वैन शाल्कविक ने टी20 विश्व कप में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं और शीर्ष स्थान पर हैं। 

शैडली वैन शाल्कविक टी20 विश्व कप में 4 मैचों में कुल 13 विकेट चटकाए हैं। लिस्ट में टॉप 5 गेंदबाजों की बात करें तो वैन शाल्कविक को छोड़कर अन्य चार ने 9-9 विकेट झटके हैं जिसमें दूसरे नम्बर पर भारत के मिस्ट्री स्पिनर नाम से मशहूर वरुण चक्रवर्ती का नाम आता है। लिस्ट में आगे जिम्बाब्वे के आशीर्वाद मुजरबानी, स्कॉटलैंड के माइकल लीस्क और अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई हैं। 

बुमराह और एनगिडी की बात करें तो दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज 8वें स्थान पर हैं जबकि बुमराह टॉप गेंदबाजों की लिस्ट में भी नहीं हैं। एनगिडी ने 3 मैचों में 12 ओवर फेंकते हुए 8 विकेट लिए हैं। बुमराह ने मौजूदा टी20 विश्व कप में 3 मैचों में 9 ओवर में मात्र 4 विकेट लिए हैं। 

टी20 विश्व कप में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजी 

प्लेयर मैच ओवर विकेट औसत
शैडली वैन शल्कविक 4 14.5 13 7.77
वरुण चक्रवर्ती 4 12 9 6.89
ब्लेसिंग मुजरबानी 3 12 9 7.89
माइकल लीस्क 4 16 9 13.56
अजमतुल्लाह उमरजई 4 13.5 9 12.67
लुंगी एनगिडी 3 12 8 11.38
जसप्रीत बुमराह 3 9 4 ---